BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, TGT exam • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

24 केंद्रों पर पहली पाली की संपन्न हुई टीजीटी की परीक्षा, 37 हजार अभ्यर्थियों ने दिए एग्जाम, सीसीटीवी से रही निगरानी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में बुधवार को टीजीटी की परीक्षाएं शुरू हो गई है। 4 साल बाद हो रहे इस परीक्षा को लेकर गोरखपुर में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 37000 अभ्यर्थी इनरोल है। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ना जाने पाए इसके लिए मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की जा रही है। आधार कार्ड मिलान के बाद रेटिना स्कैनिंग करके अभ्यर्थी अंदर एंट्री कर रहे हैं। प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद हो जाने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को एंट्री नहीं मिली। परीक्षा केंद्र में एंट्री करने से पहले अभ्यर्थियों के उतरवाए गए मंगलसूत्र और कान की बाली।

Image Source Here...

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। करीब चार साल बाद आयोजित हो रही इस भर्ती परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी शामिल होंगे।

टीजीटी भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक कराई  गई। दूसरी पाली दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक होगी।

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

परीक्षार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यानी किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। इससे अभ्यर्थी सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास कर सकेंगे।

ओएमआर शीट को लेकर विशेष व्यवस्था

परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी ओएमआर शीट की प्रति स्वयं अलग नहीं करनी होगी। यह कार्य कक्ष निरीक्षक करेंगे। निरीक्षक उत्तर पत्रक की प्रति अलग करके अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

Image Source Here...

परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा गेट

आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। द्वितीय पाली के लिए गेट दोपहर 01:45 बजे बंद कर दिया जाएगा।

इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस