BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, ly-in-Two Hotel • गोरखपुर / चरगांवा • 04-04-2026

फ्लाई-इन-टू होटल को प्रशासन ने किया जब्त, देह व्यापार व नाबालिग से रेप मामले में हुई कार्रवाई, होटल की कीमत करीब 6 करोड बताई जा रही

रूरल न्यूज नेटवर्क। शाहपुर इलाके में देह व्यापार और नाबालिग से रेप के मामले में चर्चित हुए फ्लाई इन-2 होटल को शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया। यह होटल अनुराग सिंह का है। रामगढ़ताल थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में होटल की जब्ती हुई है। होटल की कीमत छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि अनुराग सिंह ने अवैध धंधे की कमाई से यह होटल खड़ा किया है।

 

नाबालिग लड़कियों ने दर्ज कराया था गैंग रेप का केस

 शाहपुर में गीता वाटिका के पास स्थित फ्लाई इन होटल-2 के मालिक अनुराग सिंह पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। 10 जनवरी को पुलिस टीम ने उसके होटल और हुक्का बार में छापा मारा था। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। इस मामले में तीन नाबालिग लड़कियों ने गैंग रेप का केस दर्ज कराया था।

उसके बाद होटल संचालक अनुराग सिंह व अन्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में आरोपियों का एक लम्बा गिरोह सामने आया था जिसके बाद 14 लोगों पर 2025 में गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी जिसमें गैंग लीडर अनिरुद्ध ओझा बताया गया।

जबकि सदस्य के रूप में प्रियांशु जायसवाल,अनुराग सिंह, राजन उर्फ वशीम अहमद, विमल विश्वकर्मा,मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला,नंदनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता, गौरव कुमार कशौधन का नाम सामने आया।

सभी आरोपियों की अपराध से कमाई गई संपत्ति का ब्योरा जुटाया जाने लगा। इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने अनुराग सिंह के होटल को जब्त कर लिया है। सीओ कैंट (आईपीएस) ने बताया कि आरोपी अनुराग सिंह द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त किया गया है।

जब्त संपत्ति में “होटल फ्लाई इन-2” शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस