BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Food Safety Department • गोरखपुर / चरगांवा • 21-03-2026

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की जांच, खोया बर्फी, फाफड़ आटा के 5 नमूने प्रयोगशाला भेजा

रूरल न्यूज नेटवर्क। नवरात्रि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से व्रत में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। जिले में विभिन्न स्थानों से 5 नमूने लिए गए। इनमें खोया बर्फी, फाफड़ का आटा आदि शामिल है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कौड़ीराम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव ने गुप्ता स्वीट्स से खोया बर्फी का एक नमूना लिया। इसी तरह नागेंद्र चौधरी ने कौड़ीराम स्थित सूरज किराना स्टोर से फाफड़ आटा का नमूना संग्रहित किया।

मेडिकल रोड एवं सिविल लाइंस क्षेत्र में उमाशंकर सिंह ने झुंगिया बाजार स्थित चौरसिया स्टोर से तिन्नी चावल का नमूना लिया। कमल नारायण सिंह ने प्रोविजन स्टोर से कुट्‌टू का आटा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वामीनाथ ने यहीं से मूंगफली के नमूने लिए।

व्रत सामग्री के उपयोग से पहले रखें ये सावधानी सहायक आयुक्त खाद्य डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के समय व्रत में कोई भी चीज खाने से पहले सावधानी बरतें। कुट्‌टू, सिंघाड़ा, फाफड़ के आटे आदि को खरीदते समय सावधानी नहीं बरती गई तो फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इसलिए हमेशा इस तरह की सामग्री विश्वसनीय और FSSAI लाइसेंस धारक दुकानों से ही खरीदना चाहिए।

Image Source Here...

खुले आटे की जगह पैकेट बंद आटे को प्राथमिकता देनी चाहिए। खरीदते समय पैकेट पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि यानी एक्सपायरी तिथि जरूर जांच लें। कुट्‌टू, फाफड़ या सिंघाड़े के आटे में नमी, जाले, फफूंद या किसी भी प्रकार की कड़वाहट होने पर उसका उपयोग कभी भी न करें। उन्होंने बताया कि व्रत के दौरान उपयोग होने वाले मेवे, मूंगफली और साबूदाना आदि को घर में साफ, सूखे और हवादार एयरटाइट डिब्बों में ही स्टोर करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस