• gorakhpur, cm yogi, health drive
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 01-04-2026
30 अप्रैल तक चलेगा हेल्थ ड्राइव, डीएम-मेयर ने आज से की शुरुआत, घर-घर पहुंचेंगी आशा वर्कर
रूरल न्यूज नेटवर्क।बुधवार को डीएम दीपक मीणा और मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने
मिलकर “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान” और “घर-घर दस्तक अभियान” का शुभारंभ
किया। इस दौरान प्रचार-प्रसार के लिए कई जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना
किया गया। जो शहर के सभी वार्डों में जाकर लोगों को इन अभियानों के बारे में
जानकारी देंगे।
यह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे
महीने चलेगा। वहीं “घर-घर दस्तक अभियान” 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इन अभियानों के
तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगी, उनकी समस्याएं सुनेंगी और जरूरी स्वास्थ्य
संबंधी जानकारी देंगी।
Image Source Here...
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस अभियान के
दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर तेज बुखार, टीबी, कुष्ठ, फाइलेरिया और
कालाजार जैसी बीमारियों के मरीजों की पहचान करेगी।
लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव करने और बीमारियों से बचने के
उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति बीमार मिलता है तो उसे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के
जरिए निःशुल्क अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा।
Image Source Here...
मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की
कि वे अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास भी साफ-सफाई बनाए रखें।
उन्होंने कहा कि हमेशा साफ और सुरक्षित पानी पिएं, पशु-पक्षियों के
मल-मूत्र से दूरी रखें और घरों में पानी जमा न होने दें, खासकर एक सप्ताह से ज्यादा। इसके अलावा मच्छरों
से बचाव के लिए नियमित रूप से कीटनाशक का छिड़काव करना जरूरी है। उन्होंने जोर
देकर कहा कि साफ-सफाई ही इन बीमारियों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस साल ज्यादा गर्मी
पड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सभी से
अपील की गई है कि पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिएं, धूप से बचने के लिए हल्के या सफेद रंग के कपड़े पहनें
और बाहर निकलते समय छाता या सिर ढकने का उपयोग जरूर करें। यह छोटी-छोटी सावधानियां
लोगों को बीमारियों और गर्मी के असर से बचाने में मदद करेंगी।
Share On :
×
14:01
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा