BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, heat • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

जून के पहले दिन तपिश बढ़ी, दोपहर के समय तेज धूप व गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी, 40 तक पहुंचेगा पारा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में सोमवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल- बेहाल है। जून के पहले दिन उमस भरी गर्मी से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

25 के रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं की वजह से लू जैसी स्थिति देखने को मिली। बाहर निकलने वाले लोग दुपट्टा, छाता, टोपी, धूप चश्में और तमाम अन्य चीजों से बचते हुए नजर आएं। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने से धूप से थोड़ी राहत मिली।

Image Source Here...

फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि अब मौसम साफ रहने के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बारिश और आंधी का दौर फिलहाल खत्म हो चुका है। आने वाले दिनों में धूप और तेज होगी, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।

तेज धूप और उमस का असर शहर की सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और कपड़े से चेहरा ढककर निकलते दिखाई दिए।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

 बढ़ती गर्मी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्का भोजन करें और ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने से बचें। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस