BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Lakshya, Champion, Trophy, February • गोरखपुर / चरगांवा • 05-02-2026

22 फरवरी से लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी, इंडिया की 8 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता टीम को 3 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से ग्यारहवीं आल इंडिया प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। यह प्रतियोगिता मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता को प्रदेश की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि वाली लीग आधारित टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता माना जा रहा है।

लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डाक्टर राजेश यादव और सचिव डाक्टर त्रिलोक रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर कराए जाएंगे। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 8 प्रमुख टीमें हिस्सा लेंगी, जो लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आपस में मुकाबला करेंगी।

लीग फॉर्मेट में खेले जाएंगे मुकाबले

यह प्रतियोगिता सफेद गेंद और रंगीन किट में 20-20 ओवरों की होगी। सभी 8 टीमों को 2 पुल में बांटा जाएगा। हर पुल की टीमें आपस में लीग मैच खेलेंगी। लीग चरण के बाद प्रत्येक पुल से दो-दो बेहतर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और फिर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

आयोजन को सुचारु और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए तकनीकी समिति सहित कई कमेटियों का गठन किया गया है। टीमों का पुल निर्धारण और मैचों का संचालन अम्पायरों और तकनीकी समिति की देखरेख में किया जाएगा।

विजेता को 3 लाख, उपविजेता को 2 लाख रुपए

प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3 लाख रुपए नकद और लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 2 लाख रुपए नकद और ट्रॉफी मिलेगी। इसके अलावा पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 21 हजार रुपए नकद दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 11-11 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। हर मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पूर्व पत्रकार स्वर्गीय योगेश्वर सिंह की स्मृति में मैन ऑफ द मैच का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।

Image Source Here...

BCCI नियमों के अनुसार होंगे मैच

प्रतियोगिता का आयोजन BCCI के नियमों के तहत कराया जाएगा। BCCI के अम्पायरों के पैनल से मैच कराए जाएंगे। पिछले सालों की तरह इस बार भी थर्ड अंपायर की व्यवस्था रहेगी, जो कैमरों के जरिए रन आउट सहित अन्य फैसलों में मदद करेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस