BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, land, Commissioner, DM office • गोरखपुर / चरगांवा • 09-02-2026

कमिश्नर और डीएम आफिस के सामने की जमीनें होंगी नीलाम, मिलने वाली धनराशि से बनेगा एकीकृत मंडलीय कार्यालय

रूरल न्यूज नेटवर्क। कमिश्नर आफिस के सामने स्थित 5 एकड़ तो डीएम आफिस के सामने की लगभग 3 एकड़ जमीन को गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) नीलाम करेगा। इसकी नीलामी में मिलने वाली धनराशि से एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

Image Source Here...

इन जमीनों को फ्री होल्ड करने की प्रक्रिया चल रही है। शासन से जल्द ही मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। इनमें से एक जमीन पर कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे होने का हवाला दिया था, हालांकि उनकी ओर से कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

जिन जमीनों की नीलामी होनी है, उसमें क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर शामिल है। यह परिसर कमिश्नर आफिस के सामने स्थित है और इसका क्षेत्रफल 5 एकड़ है। परिसर को खाली करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से सभी कार्यालय अध्यक्षों को नोटिस भेजकर कार्यालय खाली करने को कहा गया था।

इसी तरह दूसरी जमीन उप श्रमायुक्त कार्यालय परिसर की है। यह जमीन लगभग 3 एकड़ है। यह डीएम कार्यालय के सामने स्थित है। इसे भी खाली करने का नोटिस भेजा जा चुका है। दोनों जमीनें नजूल की हैं।

Image Source Here...

क्या है विवाद

उप श्रमायुक्त कार्यालय की जमीन के पीछे स्थित भूखंड पर कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे होने का दावा किया है। इस कारण से इसके नीलामी की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी है। प्राधिकरण की ओर से इससे संबंधित कागज मांगे गए थे लेकिन अभी तक कोई कोर्ट का कागज दिखा नहीं सका है।

प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण की ओर से सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित की गई है और लोगों से आपत्ति मांगी गई है। 21 फरवरी तक का समय दिया गया है। इस समय तक कोई कागज प्रस्तुत न करने पर प्राधिकरण इसके नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा।

यदि इस समय तक कोई कोर्ट से स्टे का आर्डर प्रस्तुत करता है तो प्राधिकरण विधिक प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा।

316 करोड़ रुपये है लागत

एकीकृत मंडलीय कार्यालय परिसर के निर्माण एवं संचालन पर लगभग 316 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए निर्माण करने वाली फर्म का चयन किया जा चुका है। नलकूप परिसर में स्थित भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

ध्वस्तीकरण का काम भी शुरू हो चुका है। लगभग 11 एकड़ जमीन में इसका निर्माण किया जाएगा। लगभग 270 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च होंगे और 42 करोड़ रुपये रखरखाव के लिए हैं। 39 महीने में यह काम पूरा करना होगा।

शिफ्ट होंगे 72 कार्यालय

इस 7 मंजिला भवन में 72 कार्यालय शिफ्ट होंगे। सभी मंडलीय कार्यालय इसमें लाएं जाएंगे। कमिश्नर भी यहीं बैठेंगे। सभी कार्यालयों से जुड़ा डेटा जुटाया जा रहा है। उसी के अनुसार उसके लिए जगह निर्धारित की जाएगी। इसी तरह अधिवक्ताओं के लिए भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होगी।

GDA टावर में शिफ्ट हो रहे कार्यालय

नलकूप परिसर के सभी कार्यालय GDA टावर में शिफ्ट किए जा रहे हैं। इसके लिए पांचवीं एवं छठवीं मंजिल पर जगह दी गई है। प्राधिकरण की ओर से इस तल पर सुविधाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। इसी तरह अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोहिया एन्क्लेव के खाली फ्लैटों में शिफ्ट किया जा रहा है।

जानिए क्या कहते हैं अधिकारी

GDA के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन का कहना है कि एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण जल्द शुरू होगा। मानिटाइजेशन के लिए चिह्नित एक जमीन पर कुछ लोगों ने दावा किया है। वे कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सके हैं। सार्वजनिक नोटिस के जरिए उनसे 21 फरवरी तक कागज मांगे गए हैं। इसके बाद जमीनों के नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस