BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, people, Fortuner, • गोरखपुर / चरगांवा • 06-03-2026

फॉर्च्यूनर से 2 लोगों की रौंदने वाले की रंगबाजी, छात्र आकाश के बाद उमेश ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में फॉर्च्यूनर से टक्कर मारकर MBBS छात्र समेत 2 लोगों की जान लेने वाला आरोपी पुलिस कस्टडी में रंगबाजी से चलता नजर आया। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसकर्मी उसे पकड़े हैं। वह जींस की दोनों जेबों में हाथ डालकर स्टाइल में चल रहा है।

आरोपी गोल्डेन साहनी ने सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के साथ कई रील बनाई हैं। उसकी मंत्री के साथ एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसने कैप्शन लिखा है- कैबिनेट मंत्री (फूफा)। वह खुद को सोशल मीडिया पर भावी ब्लॉक प्रमुख पिपरौली भी बताता था। दरअसल, होली की रात गोल्डेन साहनी ने ओवरब्रिज पर MBBS छात्र आकाश पांडेय और उमेश शर्मा (50) को टक्कर मार दी थी। MBBS छात्र को हादसे के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जबकि उमेश शर्मा ने गुरुवार देर रात एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

हादसे के एक घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करके पकड़ लिया और थाने ले गई। उस समय उसने ब्लैक शर्ट और जींस पहनी हुई थी। अगले दिन जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, तो वह सफेद शर्ट में नजर आया।

Image Source Here...

होली के दिन बुधवार रात करीब 10 बजे मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ था। एक फॉर्च्यूनर ने तीन-चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। दूसरी गाड़ियों को हल्की टक्कर लगी, जबकि आकाश और उमेश शर्मा की स्कूटी में जोरदार टक्कर हुई।

Image Source Here...

टक्कर लगते ही आकाश हवा में उछलकर करीब 15 मीटर दूर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर औंधे मुंह लटक गए।

वहीं, उमेश शर्मा घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। राहगीरों की सूचना पर करीब 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची और आकाश को रेलिंग से उतारा।

Image Source Here...

इसके बाद पुलिस उमेश और आकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमेश कोमा में चले गए थे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

MBBS छात्र घर का इकलौता बेटा था

आकाश पांडेय संतकबीरनगर के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां माफी वार्ड नंबर 10 के रहने वाले थे। उनके पिता देवेंद्र नाथ पांडेय टेंट की दुकान चलाते हैं, जबकि मां लीलावती देवी गृहिणी हैं। आकाश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और पढ़ाई में शुरू से ही तेज थे।

होली के दिन आकाश शाम को दोस्त अनूप के घर गए थे। वहां खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही दोस्त अनूप अस्पताल पहुंचा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसने डॉक्टरों से कहा-साहब, मेरे दोस्त को बचा लीजिए।

Image Source Here...
Image Source Here..


MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को MBBS छात्र के साथियों, इंटर्न डॉक्टरों और अन्य छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने कहा कि हादसे के आरोपी गोल्डेन साहनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण एक छात्र की जान चली गई।  

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा