BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Marwari Premier League • गोरखपुर / चरगांवा • 15-04-2026

मारवाड़ी प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-10 का शानदार समापन. खिलाड़ियों में दिखा क्रिकेट का जुनून

रूरल न्यूज नेटवर्क। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज मैदान में मारवाड़ी प्रीमियर लीग (एमपीएल) सीजन-10 का शानदार समापन हुआ। टूर्नामेंट के अंतिम दिन मैदान में जबरदस्त उत्साह और रोमांच देखने को मिला। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Image Source Here...

समापन दिवस की शुरुआत एक मैत्री मैच से हुई, जो श्याम मंडल न्यास और मारवाड़ी सेवा समिति के बीच खेला गया। यह मुकाबला भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बना। मैच शुरू होने से पहले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के मालिक आलोक अग्रवाल ट्रॉफी के साथ मैदान में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय किया, उनका उत्साह बढ़ाया और टॉस कराकर मैच की शुरुआत कराई। इसके बाद एमएलसी धर्मेंद्र सिंह भी मैदान में पहुंचे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान आलोक अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के “खेलेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया” के सपने को मारवाड़ी युवा मंच साकार कर रहा है। मैत्री मैच के दौरान ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Image Source Here...

र्नामेंट का फाइनल मुकाबला वुल्व्स XI और राइनोस XI के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मैच काफी रोमांचक रहा, जिससे दर्शकों का उत्साह पूरे समय बना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर सांसद रवि किशन, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह और विधायक विपिन सिंह मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में खेल भावना और एकता को मजबूत करते हैं।

इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पलरीवाल, शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज, कोषाध्यक्ष आकाश मथरानिया, सचिव संचीत भालोटिया, उपाध्यक्ष रजत लाठ, अंकित पोद्दार, अंकित गड़िया, अभिषेक पोद्दार, मानस खेतान, नीलेश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अभिषेक केडिया और सौरभ जालान शामिल रहे।

पूरे टूर्नामेंट का आयोजन “खेलो इंडिया, बढ़ो इंडिया” के संकल्प के साथ किया गया। इसमें समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए इसे एक सफल और यादगार आयोजन बताया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस