BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Mayor, Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 22-02-2026

झाड़ू-फावड़ा लेकर उतरे मेयर और नगर आयुक्त, रीसाइकल के लिए भेजा गया 170 किलो कचरा, नंबर-1 बनने की दिशा में बढ़ रहा गोरखपुर

रूरल न्यूज नेटवर्क। शहर को साफ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर नगर निगम ने रविवार को राप्ती नदी के किनारे स्थित रामघाट पर एक बड़े स्वच्छता महा-अभियान का आयोजन किया। यह अभियान "स्वच्छता की नई पहल - बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ" थीम पर आधारित था।

Image Source Here...

अभियान का नेतृत्व महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने किया। दोनों अधिकारियों ने खुद झाड़ू और फावड़ा उठाकर श्रमदान किया। उनके साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सफाई कार्य में भाग लिया। इससे वहां मौजूद लोगों को सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिली।

इस अभियान में प्रशासन और आम जनता की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों, कई समाजसेवी संस्थाओं, पार्षदों और नगर निगम की टीम सहित 500 से अधिक लोगों ने मिलकर सफाई की। सभी ने मिलकर रामघाट क्षेत्र को कुछ ही घंटों में कचरा मुक्त कर दिया।

सफाई के दौरान करीब 170 किलो सिंगल-यूज़ प्लास्टिक और अन्य नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा इकट्ठा किया गया। इस कचरे को तुरंत विशेष वाहनों से एमआरएफ सेंटर भेजा गया, जहां उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और रीसाइक्लिंग की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गायकों ने स्वच्छता से जुड़े गीत प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही महापौर ने ‘पेंट माय घाट’ अभियान की भी शुरुआत की। इसके तहत विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के छात्र घाटों की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग बना रहे हैं।

इसका मकसद घाटों को आकर्षक और पर्यटन के अनुकूल ‘ग्रीन जोन’ के रूप में विकसित करना है। नगर आयुक्त ने विश्वास जताया कि नागरिकों के सहयोग से गोरखपुर आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में ‘रिवर टाउन’ श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल कर सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस