BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, wheeler • गोरखपुर / चरगांवा • 20-04-2026

रेती बाजार में चार पहिया वाहनों की आवाजाही से घंटों लग रहा जाम, व्यापारियों ने प्रशासन को दिया ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक ओर विरासत गलियारे से धर्मशाला से पांडेयहाता तक की सड़क चौड़ी हो रही है तो दूसरी ओर रेती पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। रेती चौराहे से गीता प्रेस तक देर शाम तक भयंकर जाम लगा रहता है। चार पहिया गाड़ियों के प्रवेश से घंटों लोगों को जाम में फंसना पड़ता है और व्यापार भी प्रभावित होता है। व्यापारियों ने इस क्षेत्र में भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Image Source Here...

घोश कंपनी चौराहा से रेती की ओर बढ़ते समय इलेक्ट्रॉनिक मार्केट के पास से ही जाम लगना शुरू हो जाता है। जाम का प्रमुख कारण सड़कों के किनारे खड़ी होने वाली गाड़ियां हैं। इसके बाद दोनों ओर से चारपहिया वाहन आने से समस्या और बढ़ जाती है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट से लेकर रेती चौक तक भयंकर जाम लगा रहता है। इस दौरान लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल रहता है।

व्यापारियों का कहना है कि लगन और त्योहारों में ज्यादा भीड़ हो जाती है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। लगन में थोक खरीदारी के लिए लोग रेती आते हैं। इसके साथ ही नियमित ग्राहक भी रहते हैं।

ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत

इस क्षेत्र के व्यापारी यहां ट्रैफिक प्रबंधन की जरूरत बताते हैं। उनका कहना है कि रेती चौक पर बिना रोक-टोक चारो ओर से गाड़ियां आती हैं, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है। यदि नियमित रूप से यहां ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगे तो यहां ट्रैफिक को संभाला जा सकता है और थोड़ी-थोड़ी देर में गाड़ियां वहां से निकलने लगेंगी।

रेती क्षेत्र के व्यापारी संजय अग्रवाल बताते हैं कि जाम से समस्या होती है। यहां ट्रैफिक पुलिस के साथ ही पुलिस के जवानों को भी लगाना जरूरी है। चारपहिया वाहनों के आगे-पीछे होने से भी जाम लगता है। इस क्षेत्र में भी एक पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी, जहां लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर पैदल मार्केट कर सकें। व्यापारी कन्हैया वर्मा का कहना है कि इस क्षेत्र में थोक कारोबार होता है। बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो जाम में फंसने के डर से यहां नहीं आते। दिन हो या रात यहां जाम की समस्या बनी रहती है। इसका स्थायी उपाय करना जरूरी है।

व्यापारी नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि लगन के समय ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। शुरू से ही इस क्षेत्र में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। चारपहिया वाहन भी लेकर आते हैं, जिससे जाम की समस्या रहती है। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के इंतजाम करने होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस