BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

खुला नाला पाने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी, गंदगी हटाने और स्लैब लगाने पर दिया जोर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में नगर आयुक्त अजय जैन ने गोरखनाथ मंदिर से लेकर लच्छीपुर, बरगदवा, मोहरीपुर और महेशरा तक बड़े नाले की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

Image Source Here...

उनके साथ अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, जोनल सेनेटरी अधिकारी समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बड़े नाले की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआर केमिकल पुलिया के पास खुला नाला मिला, जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। इस पर नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को तत्काल बैरिकेडिंग कराने और नाले के ऊपर स्लैब डालने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। इसी स्थान पर नाले का पानी रुका हुआ भी पाया गया। जांच में सामने आया कि नाले में काफी मात्रा में सिल्ट और गंदगी जमा होने के कारण जल प्रवाह प्रभावित हो रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सिल्ट निकलवाकर नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए।

Image Source Here...

इसके बाद नगर आयुक्त ने जुडीओ के पास से द्वारिकापुरी कॉलोनी होते हुए रोहिणी नदी तक जाने वाले ह्यूम पाइप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर खुले नाले पाए गए। नगर आयुक्त ने इन स्थानों पर स्लैब लगवाने तथा ह्यूम पाइप की नियमित सफाई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि जलभराव की समस्या न हो और लोगों को राहत मिल सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस