BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 19-05-2026

नाले पर बने स्लैब तोड़कर होगी सफाई, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश, साहबगंज किराना मंडी के बड़े नाले का किया निरीक्षण

रूरल न्यूज नेटवर्क। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा कि नाले पर जहां स्लैब के कारण पोकलेन से सफाई नहीं हो पा रही है, वहां स्लैब को तोड़कर सफाई कराई जाए। मंगलवार को उन्होंने रेती चौक से साहबगंज किराना मंडी होते हुए मिर्जापुर पंपिंग स्टेशन से हनुमानगढ़ी मंदिर के पीछे होते हुए तकियाघाट में मिलने वाले बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण किया।

Image Source Here...

नगर आयुक्त सबसे पहले गीता प्रेस के उत्तरी गेट के पास नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे। गीता प्रेस के आगे किराना मंडी में नगर निगम की दुकानों के पास नाला पूरी तरह से कूड़े व सिल्ट से भरा मिला। जोनल अधिकारी ने बताया कि यहां नाले के ऊपर पक्के स्लैब बने हुए हैं।

नाले की सफाई के लिए छोटे-छोटे चैंबर बने हैं। यहां पोकलेन या जेसीबी से नाले की सफाई संभव नहीं हो पाती। मैनुअल ही सफाई कर्मियों के माध्यम से नाले की सफाई कराई जाती है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि किराना मंडी में नाले के ऊपर बने पक्के स्लैब को तोड़कर तुरंत सफाई कार्य शुरू कराया जाए। नाले के ऊपर 2-2 फीट चौड़ाई के स्लैब रखे जाएं, जिससे भविष्य में भी नाले की सफाई आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि पूरे नाले की बैरिकेडिंग कराई जाए एवं स्लैब से ढका जाए। इसके लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया।

Image Source Here...

जलकुंभी और सिल्ट से भरा था कच्चा नाला

नगर आयुक्त हनुमानगढ़ी मंदिर के पीछे तकियाघाट में जाकर मिलने वाले कच्चे नाले का भी निरीक्षण किया। वहां पानी रुका हुआ था। पूरा नाला जलकुंभी एवं सिल्ट से भरा था। नगर आयुक्त ने कहा कि हर जोन से 1-1 बड़ी पोकलेन मंगाकर इस नाले के एंड प्वाइंट तकियाघाट से ही विधिवत सफाई कराई जाए। यह काम तुरंत शुरू करने को कहा।

नगर आयुक्त ने तकियाघाट से राप्ती नदी तक नगर निगम की ओर से फाइटो रेमेडिएशन विधि से कराए जा रहे नाले के शोधन कार्य का भी निरीक्षण किया। नाले में जगह-जगह जमा हुए सिल्ट एवं पानी को साफ करने के लिए बने बोल्डर के बांध की सफाई कराते हुए इसे मेंटेन कराते रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी आदि उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस