BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

नगर निगम ने 10 मनोनीत पार्षदों की लिस्ट की जारी, गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य का भी नाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। सरकार की ओर से नगर निकायों में मनोनित पार्षदों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित पार्षद बनाया गया है। गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था।

नगर निगम में 80 पार्षद हैं और अब 10 मनोनित पार्षद भी होंगे।

Image Source Here...

इनका कार्यकाल 2028 तक होगा। इस मनोनयन में भाजपा से जुड़े नेताओं को तरजीह दी गई है। कुछ पूर्व पार्षद भी हैं। 10 लोगों की सूची में 4 वैश्य, दो क्षत्रीय, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जाति, एक निषाद एवं एक कायस्थ समाज से शामिल किए गए हैं। एक महिला को भी मनोनित किया गया है।

Image Source Here...

GDA बोर्ड के सदस्य भी हैं दुर्गेश

 गोरखनाथ मंदिर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी दुर्गेश बजाज को एक बार फिर तवज्जो मिली है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) बोर्ड में भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल से ही वह सदस्य के रूप में बैठ रहे हैं। अब उन्हें नगर निगम में भी पार्षद मनोनित किया गया है। दुर्गेश महानगर के मिर्जापुर चौक के रहने वाले हैं। इसी तरह जैन मंदिर गली, दीवान बाजार के निवासी चंदन आर्य को भी पार्षद बनाया गया है। वह भाजपा महानगर के मीडिया प्रभारी भी हैं।

इस सूची में पूर्व निर्वाचित पार्षद आलोक सिंह विशेन को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है। वह घोष कंपाउंड, बशारतपुर के रहने वाले हैं। इसी तरह गोरखनाथ, लच्छीपुर 10 नंबर बोरिंग के वीर सिंह सोनकर को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है। वह इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं। सरकार की ओर से बिलन्दपुर के न्यू कालोनी निवासी रितेश सिंह बब्बू को भी मनोनित किया गया है।

आवास विकास कालोनी झारखंडी, कूड़ाघाट के अष्टभुजा श्रीवास्तव, हसनगंज बसंतपुर के संजय कुमार वैश्य, ईडब्ल्यूएस 256, नेताजी सुभाष चंद बोस कालोनी निवासी शिवम पांडेय, रामगढ़ताल रामपुर निवासी अरविंद निषाद एवं सागर इंटरप्राइजेज हजारीपुर की संगीता जायसवाल को भी मनोनित पार्षद बनाया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस