BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 13-02-2026

रामगढ़ताल क्षेत्र में गारबेज स्टेशन बनाएगा नगर निगम, कूड़ा निस्तारण के लिए विकसित होगा नया तंत्र

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल क्षेत्र में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से स्थापित कालोनियों में कूड़ा निस्तारण के लिए नया तंत्र विकसित किया जाएगा। यहां MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी), GTS (गारबेज ट्रांसफर स्टेशन) के साथ ही वार्ड कार्यालय एवं वाहनों की पार्किंग विकसित की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से GDA से जमीन की मांग की गई है। जमीनें चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। GDA का कहना है कि जल्द ही भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।

GDA की 16 आवासीय कालोनियों एवं व्यावसायिक परियोजनाओं को नगर निगम को हैंडओवर किया जाएगा।

उसी के तहत यह कवायद शुरू की गई है। इनमें सर्वाधिक कालोनी रामगढ़ताल क्षेत्र की ही हैं इसलिए यहां के लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम सड़क, नाली के मरम्मत और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही कूड़ा निस्तारण की भी समुचित व्यवस्था कर रहा है। कालोनियों के हैंडओवर की ज्यादातर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ औपचारिकता भी बाकी रह गई है, जिसे जल्द संपन्न कराने का दोनों विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं।

करीब डेढ़ दशक बाद प्राधिकरण की इन कालोनियों का नगर निगम को हैंडओवर की राह खुल सकी है। कालोनियों की मरम्मत, सफाई और पेयजल व्यवस्था को लेकर नगर निगम की ओर से मांगे गए 57 करोड़ रुपये GDA ने उपलब्ध करा दिए हैं। वहीं नगर निगम भी इन कालोनियों में मूलभूत सुविधाएं दुरूस्त या नए सिरे से विकसित करने में जुट गया है।

कालोनियों के निगम को हैंडओवर हो जाने से यहां रहने वाले हजारों की संख्या में लोगों को साफ-सुथरा वातावरण और बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलेंगी। निगम के अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि गारबेज ट्रांसफर स्टेशन और एमआरएफ सेंटर के लिए नगर निगम और जीडीए की संयुक्त टीम ने कुछ साइट देखी है। जल्द ही जगह का चयन कर लिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

Image Source Here...

इन कालोनियों के लोग होंगे लाभान्वित

हैंडओवर की प्रक्रिया के तहत 16 प्रमुख कालोनियां और परियोजनाएं नगर निगम को सौंपी जाएंगी। इनमें एक आवासीय और एक व्यावसायिक परियोजना को छोड़ बाकी सभी रामगढ़ताल क्षेत्र की हैं। हैंडओवर होने वाली कालोनियां वसुन्धरा एन्क्लेव (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), लोहिया एन्क्लेव (प्रथम, द्वितीय, तृतीय), वैशाली, यशोधरा कुंज, अमरावती निकुंज, कारपोरेट योजना, बुद्ध विहार (पार्ट–ए, बी, सी), आम्रपाली, सिद्धार्थपुरम विस्तार, गौतम विहार, शास्त्रीपुरम विस्तार, जीडीए टावर, लेक-व्यू अपार्टमेंट और प्रधानमंत्री आवास योजना राप्तीनगर हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस