BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

नगर निगम एक अप्रैल से चलाएगा दस्तक अभियान, शहर में सफाई-फागिंग पर दिया जाएगा जोर, कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में नगर निगम के सदन हाल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी एवं दस्तक अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

Image Source Here...

सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर्स को दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों और सुपरवाइजर्स को अभियान के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किस तरह से क्षेत्र में काम करते हुए बीमारियों के प्रसार को रोका जा सकता है।

मच्छर जनित रोगों पर रहेगा विशेष फोकस

अभियान के दौरान डेंगू, मलेरिया और अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए शहर में कहीं भी पानी जमा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। गमलों, कूलर, टूटे बर्तनों, फ्रिज के पीछे जमा पानी और निर्माणाधीन भवनों में पानी की जांच कर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा।

छिड़काव पर जोर

नालियों की नियमित सफाई, पार्कों की देखभाल और फॉगिंग अभियान को तेज किया जाएगा। सुअरबाड़ों और मुर्गी फार्मों में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके।

चलेगा जनजागरूकता अभियान

लोगों को साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत और शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। पूरे शहरी क्षेत्र को 6 हिस्सों में विभाजित किया गया है। 23 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीमों के साथ मलेरिया और फाइलेरिया निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, जो नियमित रूप से निगरानी और कार्रवाई करेंगे।

स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की बेहतर व्यवस्था

सभी 23 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू, मलेरिया समेत अन्य जरूरी जांचों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इससे बुखार से पीड़ित मरीजों की तुरंत जांच और इलाज संभव हो सकेगा। अभियान के दौरान किए गए कार्यों की रोजाना फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि काम की निगरानी सही तरीके से हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस