BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, GDA, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 12-02-2026

जीडीए की कालोनियों में नगर निगम बिछाएगी पाइपलाइन, 6 नलकूप की भी सौगात

रूरल न्यूज नेटवर्क। जीडीए की कालोनियों के नगर निगम को हैंडओवर होने के बाद अब वहां बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम तेज हो गया है। सबसे पहले पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी योजना शुरू की गई है। इसके तहत विभिन्न कालोनियों में कुल 22,431 मीटर लंबी नई पानी की पाइपलाइन बिछाई जाएगी और 6 नलकूप स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में टेंडर जारी कर दिया गया है। नगर निगम का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद हजारों परिवारों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पानी के प्रेशर में भी सुधार आएगा, जिससे अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों को भी पर्याप्त पानी मिल पाएगा।

इन कालोनियों में होगा पाइपलाइन विस्तार

जिन कालोनियों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी, उनमें बुद्ध विहार पार्ट-ए में 2640 मीटर, बुद्ध विहार पार्ट-बी में 3007 मीटर और बुद्ध विहार पार्ट-सी में 2890 मीटर पाइपलाइन डाली जाएगी। वैशाली आवासीय योजना में 1372 मीटर और सिद्धार्थपुरम विस्तार योजना में 3784 मीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

इसके अलावा गौतम बिहार आवासीय योजना में 4120 मीटर तथा गौतम बिहार विस्तार योजना में 4618 मीटर पाइपलाइन डाली जाएगी। इस तरह कुल 22,431 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर पेयजल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।

Image Source Here...

6 नए नलकूप होंगे स्थापित

पानी की आपूर्ति को स्थायी और पर्याप्त बनाने के लिए 6 नलकूप स्थापित किए जाएंगे। बुद्ध विहार पार्ट-सी, सिद्धार्थपुरम विस्तार और लोहिया इन्क्लेव में एक-एक बड़ा नलकूप लगाया जाएगा। लेक व्यू अपार्टमेंट में एक सामान्य नलकूप स्थापित होगा।

अमरावती योजना तथा वसुंधरा फेज-1 और फेज-2 के लिए एक-एक मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। इन नलकूपों के चालू होने से जलापूर्ति की क्षमता बढ़ेगी और खासकर गर्मियों में पानी की कमी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मरम्मत और सफाई के काम भी होंगे

नगर निगम की ओर से सिर्फ नई पाइपलाइन और नलकूप ही नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि पुराने ढांचे की मरम्मत भी की जाएगी। बुद्ध विहार पार्ट-ए में नलकूप और ओवरहेड टैंक की मरम्मत होगी>

वैशाली आवासीय योजना में नलकूप की मरम्मत के साथ सीवर चैंबर की मरम्मत और सेप्टिक टैंक की सफाई कराई जाएगी। इन कार्यों से जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था में भी सुधार होगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे कराए जाएंगे, ताकि जीडीए की कालोनियों में रहने वाले लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा मिल सके और उन्हें मूलभूत सुविधाओं का पूरा लाभ प्राप्त हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस