BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Municipal, Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 13-04-2026

हाइटेक तकनीक से लैस होगा नगर निगम का कंट्रोल रूम, बारिश की मिलेगी सटीक जानकारी, समय रहते जलभराव की समस्या होगी दूर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में हर साल मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। इसके तहत अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल को अपग्रेड किया जाएगा और शहर में मिनी मेट्रोलॉजिकल डॉप्लर रडार लगाया जाएगा।

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नगर निगम को मौसम से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में मिलेगी। अभी तक शहर के लिए मौसम की जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र से मिलती थी। जिसमें पूरे शहर का सामान्य डेटा दिन में केवल दो बार उपलब्ध होता था। इससे वार्ड स्तर पर सही जानकारी नहीं मिल पाती थी और समय पर कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता था।

मिनी मेट्रोलॉजिकल डॉप्लर रडार एक छोटा और पोर्टेबल उपकरण है। जो वर्षा की तीव्रता, हवा की दिशा और गति को सटीक रूप से मापता है। यह एक्स-बैंड तकनीक पर काम करता है और छोटे-छोटे बादलों व जल कणों का भी पता लगा सकता है। इसके जरिए भारी बारिश, आंधी-तूफान या बादल फटने जैसी संभावित आपदाओं की पहले से चेतावनी मिल सकेगी।

Image Source Here...

कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी जानकारी

 इस सिस्टम के लागू होने के बाद शहर के हर वार्ड की जानकारी सीधे नगर निगम के कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी। जैसे ही किसी इलाके में जलभराव की स्थिति बनेगी, तुरंत कार्रवाई शुरू की जा सकेगी। इससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आएगी और नुकसान कम होगा।

नगर निगम इस अपग्रेडेशन की कार्ययोजना जल्द ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सामने पेश करेगा। इस योजना को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं। प्राधिकरण ने इस परियोजना के लिए कुल 750 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है, जिसमें पहले चरण में 222 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इस योजना में सिर्फ रडार ही नहीं, बल्कि कई अन्य सुधार भी शामिल हैं। इनमें अर्ली फ्लड इंफॉर्मेशन सिस्टम की संख्या 200 से अधिक करना, ऑटोमेटिक रेन गेज बढ़ाना, नालों की क्षमता बढ़ाना और शहर के 19 पोखरों को पुनर्जीवित करना शामिल है। साथ ही आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को भी मजबूत किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर तेजी से काम शुरू किया जाएगा। इससे न सिर्फ जलभराव की समस्या का जल्दी समाधान होगा, बल्कि शहर की आपदा प्रबंधन क्षमता भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हो जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस