BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, committee, Press Club • गोरखपुर / चरगांवा • 06-04-2026

गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, CM बोले- पत्रकारों को सस्ते आवास और कैशलेस हेल्थ सेवा मिले

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में सोमवार को गोरखपुर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने पत्रकारों के लिए सस्ते आवास और कैशलेस स्वास्थ्य सेवा का लाभ देने की बात भी कही। मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image Source Here...

पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र का आधार

सीएम ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं और लोकतंत्र संवाद से चलता है। उन्होंने कहा कि संवाद के दौरान आलोचना होना स्वाभाविक है। लेकिन उसे व्यक्तिगत भावना से नहीं जोड़ना चाहिए। यदि सकारात्मक सोच के साथ काम किया जाए तो उसका बेहतर परिणाम सामने आता है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है और मीडिया जिस रूप में समाज को प्रस्तुत करता है, लोग उसी रूप में उसे देखते हैं।

Image Source Here...

हिंदी पत्रकारिता का इतिहास भी किया याद

सीएम ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि लगभग 200 वर्ष पहले, 30 मई 1826 को उदंत मार्तंड नामक पहले हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत जुगुल किशोर शुक्ल ने कोलकाता से की थी। उस समय देश गुलाम था और हिंदी भाषी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी।

प्रेस क्लब भवन और सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रेस क्लब को एक साधारण भवन मिला था। लेकिन 2017 के बाद सरकार ने इसे भव्य स्वरूप देने का काम किया है। अब यहां सभी मान्यता प्राप्त पत्रकार अपनी गतिविधियां आसानी से संचालित कर सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। साथ ही वेलफेयर योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Image Source Here...

पत्रकारों के लिए आवास और स्वास्थ्य सुविधा की योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेरी सरकार ने लखनऊ और प्रयागराज में जो बड़े दुर्दांत माफियाओं ने अवैध रूप से जमीन कब्जा किया था। उसको वापस लेकर गरीबों के मकान बनवाए हैं। सरकार गरीबों के लिए आवास बना रही है और भविष्य में पत्रकारों के लिए भी सस्ते आवास उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने परिवार के साथ रह सकें।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने की दिशा में भी काम किया जाएगा। क्योंकि पत्रकार समाज की आवाज उठाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर कम ध्यान दिया जाता है।

नई कार्यकारिणी

पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष: ओमकार धर द्विवेदी
  • उपाध्यक्ष: दिनेश कुमार
  • मंत्री: पंकज श्रीवास्तव
  • कोषाध्यक्ष: दुर्गेश यादव
  • संयुक्त मंत्री: महेंद्र गौंड
  • पुस्तकालय मंत्री: संजय कुमार

कार्यकारिणी सदस्य:

  • मनोज मिश्रा
  • अजीत सिंह

रजनीश त्रिपाठी

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस