BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, university, student, foreign • गोरखपुर / चरगांवा • 13-03-2026

विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही, 7 देशों के 15 विश्वविद्यालयों के साथ समझौता, PHD में संख्या 50 पार होने की संभावना

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालय में P.hd करने के लिए अलग-अलग देशों से छात्र पहुंच रहे हैं। मौजूदा सत्र में P.hd करने वाले अंतरराष्ट्रीय शोधार्थियों की संख्या 50 के पार पहुंचने की उम्मीद है। नए सत्र के लिए मिल रहे आवेदनों को देखकर विश्वविद्यालय प्रशासन भी उत्साहित है और इसे विश्वविद्यालय की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है।

कुछ साल पहले तक विश्वविद्यालय में बहुत कम विदेशी छात्र पढ़ाई के लिए आते थे। ज्यादातर छात्र नेपाल से ही होते थे और उनकी संख्या भी बहुत सीमित थी। लेकिन पिछले दो सालों में विश्वविद्यालय ने विदेशों के कई विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक समझौते किए हैं। इसके बाद यहां विदेशी छात्रों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।

Image Source Here...

सात देशों के 15 विश्वविद्यालयों से हुआ समझौता

DDU ने पिछले दो सालों में नेपाल, बांग्लादेश, मलेशिया, थाइलैंड, वियतनाम, अमेरिका और कनाडा के कुल 15 विश्वविद्यालयों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। इनमें नेपाल के पांच विश्वविद्यालय भी शामिल हैं। नेपाल के सबसे बड़े त्रिभुवन विश्वविद्यालय के साथ हुए समझौते से DDU को खास फायदा मिल रहा है। इससे दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शोध, पढ़ाई और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला है।

विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि इस समय विश्वविद्यालय परिसर में कुल 43 विदेशी छात्र P.hd कर रहे हैं। इनमें दो छात्र अमेरिका से और 41 छात्र नेपाल से हैं। इन शोधार्थियों के आने से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का बन रहा है।

30 मार्च तक चल रही P.hd प्रवेश प्रक्रिया

सत्र 2025-26 के लिए P.hd में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है। अभी तक कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं और ये सभी आवेदन नेपाल के छात्रों की ओर से किए गए हैं।

अब तक आए आवेदनों में चार-चार छात्रों ने कंप्यूटर साइंस और मैनेजमेंट विषय में P.hd के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा विधि, शिक्षाशास्त्र और गणित विषय में एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ है। इससे यह भी साफ हो रहा है कि तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े विषयों में विदेशी छात्रों की खास रुचि है।

दो सालों में तेजी से बढ़ा विदेशी छात्रों का आंकड़ा

विश्वविद्यालय में पिछले दो सालों के दौरान विदेशी छात्रों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। सत्र 2023-24 में आठ अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने P.hd में प्रवेश लिया था। इसके बाद सत्र 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 35 हो गई। इससे विश्वविद्यालय की पहचान देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी मजबूत हो रही है।

डॉ. रामवंत गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय छात्रों को P.hd में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ती है। उन्हें सीधे प्रवेश दिया जाता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि छात्र अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपने देश में स्थित भारतीय दूतावास से सत्यापित कराएं। इसके बाद ही उन्हें विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जाता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस