BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, demolishe, construction, building • गोरखपुर / चरगांवा • 31-01-2026

बाधा बन रहा भवन ध्वस्त, गोड़धोइया नाले के निर्माण को मिली रफ्तार, लंबे समय से रुका काम दोबारा शुरू

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को मैत्रीपुरम इलाके में नाला निर्माण की जद में आ रहे एक भवन को राजस्व विभाग और जल निगम की संयुक्त टीम ने गिरा दिया। कार्रवाई के बाद लंबे समय से रुका नाला निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया गया।

प्रशासन के मुताबिक संबंधित भवन स्वामिनी कीर्ति सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह को उनके मकान के प्रभावित हिस्से का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका था। इसके बाद भी कई बार मौखिक और लिखित नोटिस जारी किए गए, लेकिन निर्माण क्षेत्र में आ रहा हिस्सा नहीं हटाया गया। इससे परियोजना की प्रगति लगातार प्रभावित हो रही थी।

Image Source Here...

कर्मचारियों से मारपीट के बाद कार्रवाई का निर्णय

गुरुवार को स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब नाला निर्माण में लगे कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को मौके पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई और बाधक भवन को गिरवाकर निर्माण मार्ग को साफ कराया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, राजस्व निरीक्षक विनय श्रीवास्तव, लेखपाल विजय गुप्ता समेत राजस्व विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। जल निगम (नगरीय) की ओर से अधिशासी अभियंता पंकज कुमार, सहायक अभियंता हरेंद्र सिंह सहित विभागीय कर्मचारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

अन्य भवन स्वामियों को भी नोटिस जारी

प्रशासन ने बताया कि मैत्रीपुरम और सरस्वतीपुरम इलाके में नाले के संरेखण में आ रहे 12 अन्य भवनों के स्वामियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को मुआवजा दिया जा चुका है और जल्द ही प्रभावित हिस्से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनावश्यक बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गोड़धोइया नाले का निर्माण अब तय समयसीमा के भीतर पूरा कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस