BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, 'Pink Moon' • गोरखपुर / चरगांवा • 01-04-2026

शाम से दिखेगा ‘पिंक मून’, बिना किसी इक्विपमेंट के आएगा नजर, ज्यादा खूबसूरत दिखेगा चांद

रूरल न्यूज नेटवर्क रात आसमान में पूर्ण चंद्रमा का आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार ‘पिंक मून’ नाम से प्रसिद्ध यह पूर्णिमा यानी बुधवार की शाम से गुरुवार की भोर तक साफ तौर पर देखी जा सकेगी। खगोलविद ने बताया कि ‘पिंक मून’ कोई अलग या खास रंग वाला चंद्रमा नहीं होता, बल्कि यह अप्रैल महीने की पूर्णिमा का पारंपरिक नाम है। इस दौरान चंद्रमा सामान्य रूप से सफेद या हल्का पीला ही दिखाई देता है। ‘पिंक मून’ नाम उत्तरी अमेरिका में अप्रैल में खिलने वाले गुलाबी रंग के ‘फ्लॉक्स’ फूल से लिया गया है। यह नाम मौसम के बदलाव को दर्शाता है, न कि चंद्रमा के वास्तविक रंग को।

Image Source Here...

उन्होंने बताया कि भारत में इसे देखने का सबसे अच्छा समय बुधवार की शाम सूर्यास्त के बाद से 2 अप्रैल की भोर तक रहेगा। पूर्णिमा का चरम समय गुरुवार सुबह करीब 7:42 बजे होगा, लेकिन उस समय दिन होने के कारण चंद्रमा दिखाई नहीं देगा। आम तौर पर बुधवार की रात और गुरुवार की सुबह तक चंद्रमा पूरा गोल और ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

Image Source Here...

खगोलविद ने बताया कि पिंक मून को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है। खुले स्थान जैसे छत या मैदान से इसे आसानी से देखा जा सकता है। शाम के समय यह पूर्व दिशा में और सुबह के समय पश्चिम दिशा में दिखाई देगा। दूरबीन या टेलीस्कोप होने पर चंद्रमा की सतह के गड्ढे भी देखे जा सकते हैं।

Image Source Here...

दो दिन तक मिलेगा पूरा दृश्य

उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तब होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा लगभग एक सीध में होते हैं और पृथ्वी से चंद्रमा का पूरा प्रकाशित हिस्सा दिखाई देता है। इस स्थिति को खगोलीय भाषा में विशेष संरेखण कहा जाता है।

अमर पाल सिंह के अनुसार वैज्ञानिक रूप से पूर्णिमा एक क्षण होती है, लेकिन सामान्य तौर पर चंद्रमा एक दिन पहले और एक दिन बाद तक लगभग पूरा गोल दिखाई देता है। इसलिए 1 और 2 अप्रैल दोनों दिन अच्छा दृश्य मिलेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:18
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा