BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, police • गोरखपुर / चरगांवा • 16-06-2026

पुलिस लेगी बुजुर्गों का हालचाल, घरेलू कलह, उपेक्षा-उत्पीड़न से बचाएगी, हर समस्या पर होगी नजर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर पुलिस अब में 70 साल से अधिक बुजुर्गों का नियमित रूप से हाल- चाल लेगी। जिससे समाज और परिवार में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एडीजी के निर्देश पर गोरखपुर जोन के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत बुजुर्गों का रिकॉर्ड तैयार कर उनकी समस्याओं पर नजर रखी जाएगी। इसके तहत बुजुर्गों को घरेलू कलह, उपेक्षा और उत्पीड़न जैसी समस्याओं से बचाने की कोशिश की जाएगी।

 बीट सिपाही तैयार करेंगे लिस्ट

 इस पूरे प्लान को जमीन पर उतारने के लिए थानों की 'कम्युनिटी पुलिस यूनिट' को काम पर लगाया गया है, जिसमें बीट पुलिस अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी। ये पुलिसकर्मी अपने-अपने इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों की एक लिस्ट बनाएंगे। सके बाद वे समय-समय पर उनसे फोन पर बात करेंगे और जरूरत पड़ने पर उनके घर जाकर भी स्थिति को देखेंगे। खासकर उन बुजुर्गों पर ज्यादा फोकस रहेगा जो घर में अकेले रहते हैं, गंभीर रूप से बीमार हैं या फिर जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

Image Source Here...

दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद या पारिवारिक कलह की वजह से बुजुर्ग अपनों का ही जुल्म सहते हैं, लेकिन लोक-लाज और समाज के डर से थाने जाकर शिकायत नहीं कर पाते। पुलिस अब ऐसे ही बुजुर्गों तक खुद पहुंचेगी और उनकी मदद करेगी। अगर जांच में पता चला कि परिवार का कोई भी मेंबर बुजुर्गों को परेशान कर रहा है या उनके साथ गलत बर्ताव कर रहा है, तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन लेगी।

पुलिस से बढ़ेगा भरोसा- एसपी सिटी

एसपी सिटी निमिष पाटील ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस और बुजुर्गों के बीच इस लगातार बातचीत से उनके मन में सुरक्षा का भरोसा जगेगा। इससे बुजुर्गों के साथ होने वाले किसी भी अपराध को समय रहते रोका जा सकेगा। यह कदम कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और सीनियर सिटीजंस को समाज में एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देने के लिए बेहद मददगार साबित होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस