BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, railway • गोरखपुर / चरगांवा • 05-06-2026

मुंबई में रेलवे के ब्लॉक से गोरखपुर में पड़ेगा असर, मुंबई-गोरखपुर समेत कई ट्रेनों का रूट बदला, 5-7 जून तक रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे प्रशासन ने परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कल्याण-ईगतपुरी रेलखंड के आटगांव रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य का निर्णय लिया है। इस ब्लॉक से मुंबई से चलने वाली गाड़ियों पर पड़ेगा जो गोरखपुर होकर चलती हैं। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की ये की यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक करके प्लेटफार्म पर आए। 5 से 7 जून के बीच कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित (देरी से) तथा पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लागू होने से रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

  1. Image Source Here...

इन ट्रेनों का मार्ग बदला गया

  • 6 जून को चलने वाली कुछ ट्रेनों को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा।
  • 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड़ मार्ग से चलाया जाएगा।
  • 01027 दादर-गोरखपुर विशेष ट्रेन भी कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड़ मार्ग से संचालित होगी।
  • 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन भी इसी परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

कई ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से कुछ देर रोककर चलाया जाएगा।

  • 5 जून को बलिया से चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष ट्रेन को कसारा स्टेशन पर 1 घंटा 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • 20104 आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भुसावल मंडल में 10 मिनट रोका जाएगा।
  • 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भुसावल मंडल में नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
  • 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी भुसावल मंडल में नियंत्रित रहेगी।
  • 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को भी भुसावल मंडल में रोका जाएगा।
  • 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विशेष ट्रेन को भी भुसावल मंडल में नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव

रेलवे ने कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से देरी से रवाना करने का निर्णय लिया है।

  • 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 6 जून को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन 6 जून को 5 घंटे 30 मिनट देरी से चलेगी।
  • 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 7 जून को 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 7 जून को 1 घंटा 55 मिनट देरी से चलाई जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रेलवे द्वारा यह बदलाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर रेल संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस