Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, railway • गोरखपुर / चरगांवा • 23-05-2026

रेलवे का 5-10 जुलाई तक रहेगा मेगा ब्लॉक, गोरखपुर-लखनऊ रूट की ट्रेनें प्रभावित, 34 रहेगी रद्द, 54 का बदलेगा रास्ता

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर-लखनऊ रेल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे प्रशासन ने गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर स्थित गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन निर्माण कार्य के लिए मेगा यातायात ब्लॉक लिया है।

मेगा ब्लॉक से 34 ट्रेन निरस्त, 54 का बदलेगा रास्ता

इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस मेगा ब्लॉक के कारण 34 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 54 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे के अनुसार 10 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा कार्यों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इसी वजह से गोरखपुर होकर लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अयोध्या समेत कई राज्यों को जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि इस मेगा ब्लॉक के कारण 34 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 54 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

Image Source Here...

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

बांद्रा, मुंबई और पुणे रूट की ट्रेनें

  • 05 जुलाई को चलने वाली 22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 07 जुलाई को चलने वाली 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • 09 जुलाई को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 11 जुलाई को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी।

गोरखपुर-लखनऊ और ऐशबाग रूट प्रभावित

  • 06 से 10 जुलाई तक 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • 07 से 11 जुलाई तक 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
  • 08 और 09 जुलाई को 15031 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस तथा 15032 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।
  • 07 से 10 जुलाई तक 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • 08 से 11 जुलाई तक 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

दिल्ली और आनंद विहार रूट की ट्रेनें

  • 06 जुलाई को 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 08 जुलाई को 15134 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

पंजाब और बिहार रूट प्रभावित

  • 10 और 11 जुलाई को 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • 08 और 09 जुलाई को 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

ग्वालियर-बलरामपुर रूट

  • 08 जुलाई को 22199 ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
  • 09 जुलाई को 22200 बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

डेमू और पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित

  • 21 जून को 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू रद्द रहेगी।
  • 21 जून को 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू नहीं चलेगी।
  • 21 जून से 10 जुलाई तक 75109 गोंडा-बहराइच डेमू निरस्त रहेगी।
  • 22 जून से 10 जुलाई तक 75110 बहराइच-गोंडा डेमू नहीं चलेगी।
  • 22 जून से 10 जुलाई तक 75111 गोंडा-बहराइच डेमू और 75112 बहराइच-गोंडा डेमू रद्द रहेंगी।
  • 22 जून से 10 जुलाई तक 75113 गोंडा-बहराइच डेमू तथा 75114 बहराइच-गोंडा डेमू भी निरस्त रहेंगी।
  • 22 जून से 10 जुलाई तक 55091 गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर का संचालन बंद रहेगा।

बदले हुए मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

अमृतसर, कटिहार और दरभंगा रूट

  • कटिहार से 09 से 28 जून तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी।
  • कटिहार से 04 से 09 जुलाई तक चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
  • अमृतसर से 27 जून को चलने वाली 15136 अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस डायवर्ट रहेगी।
  • अमृतसर से 28 जून से 09 जुलाई तक चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी।
  • दरभंगा से 29 जून को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
  • दरभंगा से 06 से 10 जुलाई तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी भी डायवर्ट की जाएगी।

आनंद विहार और मोतिहारी रूट

  • 28 जून और 05 जुलाई को चलने वाली 14012 आनंद विहार टर्मिनस-राधिकापुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
  • 29 जून तथा 01, 04, 06 और 08 जुलाई को चलने वाली 14010 आनंद विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस भी बदले रूट से संचालित होगी।

पूर्वोत्तर और पंजाब रूट

  • 29 जून को चलने वाली 15078 गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस डायवर्ट रहेगी।
  • 29 जून को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा।
  • 28 जून और 08 जुलाई को चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। मेगा ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है। यात्रियों को स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन, एनटीईएस या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×