BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, RSO, farewell • गोरखपुर / चरगांवा • 02-06-2026

सर्विस में बिताए पल याद कर भावुक हुए RSO, रिटायरमेंट के बाद नम आंखों से खिलाड़ियों-अधिकारियों ने दी विदाई

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर और बस्ती मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल आले हैदर रविवार, 31 मई 2026 को अपनी नौकरी पूरी कर रिटायर हो गए। उनके सम्मान में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्पोर्ट्स कॉलेज, क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर और बस्ती मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कोच ने मिलकर आयोजित किया।

इस आयोजन में उपक्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह और ऑफिस एकाउंटेंट मोहम्मद आसिफ के ट्रांसफर होने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों और अधिकारियों ने शिरकत की। अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंद्र विजय सिंह, जनार्दन यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविंद्र सिंह और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रभाकर ने आले हैदर को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही देवरिया के क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, महराजगंज की क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, बस्ती के क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, संतकबीर नगर के उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बी.एन. मिश्रा, रिटायर्ड प्रधान सहायक राम केशर यादव और रिटायर्ड लेखाकार कैलाश राय ने भी माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

दो अन्य अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर

इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह का ट्रांसफर मथुरा और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के लेखाकार मो. आसिफ का ट्रांसफर संतकबीर नगर हुआ है। उन दोनों लोगों को भी विदाई दी गई। खेल विभाग के अधिकारियों ने इन दोनों को भी स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।

Image Source Here...

आले हैदर ने जताया आभार

 रिटायर हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने इस मौके पर भावुक होते हुए कहा कि उनके कार्यकाल की सफलता के पीछे पूरी टीम की मेहनत है। उन्होंने सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और कोच के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, लेखाकार मो. आसिफ अंसारी, नफीस अहमद, अशोक शाही, सीमा विश्वकर्मा, स्पोर्ट्स कॉलेज के लेखाकार शम्भू दयाल, नेहा सिंह, संध्या यादव, संतोष कुमार, विनोद सिंह, ओसामा जौहर, अभिषेक कुमार, अजय सिंह, अमन सिंह, संदीप यादव, मोहित कुमार, सुजीत गौतम, संजीव कुमार मल्ल, बृजेश यादव, प्रवीन कुमार, प्रभात सिंह, कमलेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार तिवारी, रामाकांत, गौतम विश्वकर्मा, बहादुर यादव, रतन यादव, रामनयन, जगदीश, रामबेलास और विजय समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस