BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Senior Citizen Day, Municipal Corporation • गोरखपुर / चरगांवा • 23-01-2026

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर अब नई समिति चलाएगी, विवाद के बाद बदली गई व्यवस्था, नगर निगम ने लिया फैसला

रूरल न्यूज़ नेटवर्क। नगर निगम ने सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के सुचारु संचालन के लिए नई समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष नगर निगम के उप सभापति पवन त्रिपाठी होंगे। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने गुरुवार को कार्यालय आदेश जारी कर 12 जनवरी 2026 के पहले जारी आदेश को निरस्त कर दिया है और नई व्यवस्था लागू कर दी है। शहर के बुजुर्गों की सेवा, सहयोग और देखभाल के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर की स्थापना की गई थी। लेकिन इसके संचालन को लेकर हाल के दिनों में विवाद की स्थिति बन गई थी।

Image Source Here...

आरोप था कि इस केंद्र को आरएनएम चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट को मात्र एक रुपये सालाना किराए पर सौंप दिया गया, जबकि इसके लिए नगर निगम बोर्ड की अनिवार्य स्वीकृति नहीं ली गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने 12 जनवरी 2026 को जारी पुराने आदेश को रद्द कर दिया और नया आदेश जारी किया। नए आदेश के तहत अब सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी एक नई समिति को सौंपी गई है। नई समिति में अध्यक्ष के रूप में उप सभापति पवन त्रिपाठी के अलावा अपर नगर आयुक्त, संबंधित जोनल अधिकारी, नोडल अधिकारी, क्षेत्रीय पार्षद, कार्यालय अधीक्षक और सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के तीन सदस्यों को शामिल किया गया है।

इस समिति का उद्देश्य केंद्र के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखना और बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आदेश के अनुसार नोडल अधिकारी एनडी पांडेय सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर के रोजमर्रा के संचालन को लेकर केंद्र के सदस्यों और समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे, ताकि व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चलती रहें। नगर निगम के इस निर्णय की जानकारी नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, समिति के सभी सदस्यों और कार्यालय अधीक्षक को दे दी गई है। नगर निगम का कहना है कि नई समिति के गठन से सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का संचालन बेहतर होगा और बुजुर्गों को इसका पूरा लाभ मिल सकेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस