गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
गैस सिलेंडर की किल्लत का असर रेलवे स्टेशन पर दिखा, प्लेटफार्म के कैंटीन चल रहे बंद
रूरल न्यूज नेटवर्क।एलपीजी गैस की किल्लत का असर अब गोरखपुर रेलवे
पर भी दिखने लगा है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद जन आहार और रेलवे द्वारा संचालित खाने
के कैन्टीन को जनता के लिए बंद कर दिया गया है। यहाँ सिर्फ पैक आईटम मिल रहे।
इसके अलावा रेलवे के रनिंग स्टाफ यानी लोको
पायलट और गार्ड को अब रनिंग रूम में अपनी पसंद का खाना नहीं मिल पाएगा। गोरखपुर, गोंडा, छपरा, बलिया, सीवान, थावे, भटनी, बनारस और प्रयागराज रामबाग जैसे स्टेशनों पर
स्थित रनिंग रूम में अब सिर्फ तय मेन्यू के अनुसार ही नाश्ता और भोजन तैयार किया
जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे की पहल पर वाराणसी और लखनऊ
मंडल प्रशासन ने सभी रनिंग रूम प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए
हैं। अधिकारियों ने पत्र के जरिए बताया है कि एलपीजी सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं
हो पा रहे हैं। इसलिए अगले आदेश तक सभी रनिंग रूम में लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर
(गार्ड) को केवल अनुदानित मेन्यू के आधार पर ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
बहुत कम कीमत में
मिलता है भोजन
रेलवे प्रशासन अपने रनिंग स्टाफ के लिए रनिंग
रूम में विश्राम के साथ नाश्ता और भोजन की व्यवस्था करता है। यहां स्टाफ को
अनुदानित दरों पर भोजन मिलता है। रनिंग स्टाफ को सिर्फ 5, 7 और 9 रुपये में भोजन की
थाली मिल जाती है। इसके लिए उन्हें टोकन भी दिया जाता है।
पहले स्टाफ अपनी
पसंद का खाना बनवाते थे
अब तक अधिकतर रनिंग स्टाफ अनुदानित भोजन के
बजाय अपनी पसंद का नाश्ता और खाना बनवाते थे। वे बाजार से सब्जी, पनीर, दूध, दही, चिकन, मटन या अन्य सामग्री खरीदकरमेस के कुक
को दे देते थे। कुक उसी के अनुसार खाना तैयार कर देता था, जिससे उन्हें घर जैसा भोजन मिल जाता था।
Image Source Here...
गैस की खपत बढ़ने
से लिया गया फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अलग-अलग लोगों की
पसंद के हिसाब से खाना बनाने में गैस की खपत ज्यादा होती थी। मौजूदा समय में गैस
की कमी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब इस व्यवस्था पर रोक लगा दी है। इससे गैस
की बचत होगी और सभी को एक ही मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जाएगा।
यात्रियों के
खानपान पर भी पड़ सकता है असर
गैस की कमी का असर ट्रेनों में यात्रियों के
खानपान पर भी पड़ सकता है। हालांकि सुरक्षा कारणों से ट्रेनों के पेंट्रीकार में
गैस सिलेंडर पहले से ही प्रतिबंधित हैं। वहां इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल होता है, जिन पर नाश्ता और खाना गर्म किया जाता है।
पेंट्रीकार में मिलने वाला भोजन बेस किचन से तैयार होकर आता है।
वंदे भारत में
‘रेडी टू ईट’ देने की तैयारी
रेलवे प्रशासन वंदे भारत ट्रेनों में ‘रेडी टू
ईट’ नाश्ता और भोजन देने की तैयारी भी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर रेलवे
बोर्ड को भेज दिया गया है। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद वंदे भारत ट्रेनों में
पैक्ड ‘रेडी टू ईट’ भोजन यात्रियों को दिया जा सकता है।
गोरखपुर में तीन
बेस किचन
फिलहाल ट्रेनों के लिए नाश्ता और भोजन बेस किचन में
तैयार होता है, जहां
गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। अगर गैस की कमी के कारण इन किचनों में खाना
बनना प्रभावित हुआ तो यात्रियों को ‘रेडी टू ईट’ भोजन दिया जा सकता है। गोरखपुर
में फिलहाल आईआरसीटीसी के तीन बेस किचन संचालित हो रहे हैं।
Share On :
×
03:54
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस