गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
पांच प्रमुख चौराहों को नए सिरे से सुंदर और व्यवस्थित बनाने की योजना, राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने दी मंजूरी
रूरल न्यूज नेटवर्क।महानगर के पांच प्रमुख
चौराहों को नए सिरे से सुंदर और व्यवस्थित बनाने की योजना को राज्य स्तरीय तकनीकी
समिति ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत शहर के प्रमुख चौराहों का री-डिजाइन
किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और यातायात
व्यवस्था पहले से बेहतर बनेगी।
इस योजना के तहत यातायात चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा और गुरुंग तिराहा का सुंदरीकरण किया जाएगा। इन सभी
चौराहों के विकास पर कुल करीब 10 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम के अनुसार परियोजना को
जल्द ही व्यय वित्त समिति से भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद टेंडर
प्रक्रिया शुरू कराकर काम शुरू कराया जाएगा।
ट्रैफिक जाम कम करने के
लिए होगा नया डिजाइन
चौराहों को इस तरह से री-डिजाइन
किया जाएगा कि अनावश्यक ट्रैफिक कंजेशन कम हो सके। वाहनों के लिए अलग-अलग लेन
स्पष्ट रूप से निर्धारित की जाएंगी, जिससे वाहन चालकों को
आवागमन में आसानी होगी।
इसके साथ ही पैदल यात्रियों की
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाथवे, साफ-सुथरे जेब्रा
क्रॉसिंग और आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम भी विकसित किए जाएंगे।
एलईडी लाइटिंग और
हरियाली से बढ़ेगी सुंदरता
चौराहों को आकर्षक बनाने के लिए
एलईडी लाइटिंग, हरियाली और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे। कुछ प्रमुख
चौराहों पर शहर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले आकर्षक स्कल्पचर भी स्थापित
किए जाएंगे। इससे चौराहों की सुंदरता बढ़ेगी और शहर की पहचान भी मजबूत होगी।
Image Source Here...
खास बदलाव
यातायात तिराहा- यहां गोलंबर बनाकर फुटपाथ की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। गोलंबर के बीच वेब थीम
आधारित स्कल्पचर स्थापित किया जाएगा।
महाराणा प्रताप तिराहा- रेलवे स्टेशन की बाउंड्री से सटे अतिक्रमण को हटाया जाएगा। गोलंबर का दायरा
बढ़ाकर करीब 12 मीटर किया जाएगा, जिससे यातायात बेहतर तरीके से संचालित हो सके।
गौतम गुरुंग तिराहा- यहां का गोलंबर भी 12 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा बनाकर नए सिरे
से विकसित किया जाएगा। साथ ही गौतम गुरुंग की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और आसपास
फूल-पौधे लगाए जाएंगे।
यूनिवर्सिटी चौराहा- यहां गोलंबर को बड़ा किया जाएगा। मोहद्दीपुर रोड को छोड़कर पार्क रोड, यूनिवर्सिटी रोड
और रोडवेज की ओर चौड़े डिवाइडर और पाथवे बनाए जाएंगे।
स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा- यहां भी स्कल्पचर स्थापित किए जाएंगे और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाए
जाएंगे। साथ ही अतिक्रमण हटाकर पाथवे को नए तरीके से डिजाइन किया जाएगा।
जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि- राज्य स्मार्ट
सिटी परियोजना के तहत इन पांच चौराहों के री-डिजाइन और सुंदरीकरण को तकनीकी
स्वीकृति मिल चुकी है। उम्मीद है कि इसी महीने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति भी
मिल जाएगी, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।परियोजना पूरी
होने के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और प्रमुख चौराहे अधिक आकर्षक और
व्यवस्थित दिखाई देंगे।
Share On :
×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस