BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi,administration • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

बंदी टली, प्रशासन-व्यापारी बैठक में गोलघर ट्रैफिक पर सहमति, 100 ई-रिक्शा को मंजूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर में प्रस्तावित बंदी की खबर के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और व्यापारियों से सीधे बातचीत की पहल की गई। इसी क्रम में एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल से संपर्क कर पुलिस लाइन में बैठक आयोजित कराई, जिसमें अधिकारियों और व्यापारियों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार और एडीएम (एलआर) की मौजूदगी में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया। चर्चा के दौरान अधिकांश मुद्दों पर सहमति बनी और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की व्यवस्था और व्यापार दोनों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।

Image Source Here...

गोलघर में सीमित ई-रिक्शा को अनुमति

गोलघर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को देखते हुए 100 ई-रिक्शा को अस्थायी रूप से संचालन की अनुमति देने पर सहमति बनी। इसके साथ ही अयोध्या की तर्ज पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्फ कार्ट चलाने की योजना भी बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग को नियंत्रित करने के लिए व्हाइट लाइन के अंदर ही वाहनों को खड़ा करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अपर नगर आयुक्त और एसपी ट्रैफिक अपनी टीम के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर पार्किंग जोन चिन्हित करेंगे और उसी के अनुसार लाइन खींची जाएगी। साथ ही प्रवर्तन दल और ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार को बेहतर बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

लाउडस्पीकर की आवाज और चटोरी गली पर जल्द फैसला

ट्रैफिक अनाउंसमेंट सिस्टम में स्पीकर की आवाज को और नियंत्रित करने की बात कही गई, ताकि अनावश्यक शोर से लोगों को परेशानी न हो। वहीं चटोरी गली में दोपहिया वाहनों के संचालन को लेकर भी जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में नितिन कुमार जायसवाल, आकाश जालान, अनूप किशोर अग्रवाल, अमित टिबरेवाल, मनीष सिंह, अभिषेक जायसवाल, धवल दुबे और समीर राय सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने अपने सुझाव और समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस