BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, station, month • गोरखपुर / चरगांवा • 19-01-2026

गोरखपुर स्टेशन पर छोड़ा किशोरी को:चार महीने तक भटकती रही, जबरन काम कराया

हल्द्वानी से गोरखपुर लाई गई एक नाबालिग बच्ची को उसके पिता और भाई ने रेलवे स्टेशन के पास एक पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया। इसके बाद बच्ची करीब चार महीने तक भटकती रही और इस दौरान उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया गया। आखिरकार, बच्ची ने साहस जुटाकर एक महिला की मदद से गोला थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता और भाई उसे घुमाने के बहाने ट्रेन से गोरखपुर लाए थे। जब उसने अपनी मां और बहन को भी साथ ले जाने की बात कही, तो उन्होंने मना कर दिया। गोरखपुर पहुंचने पर उसे रेलवे स्टेशन के पास एक पेट्रोल पंप पर उतार दिया गया और दोनों वहां से चले गए।

कुछ दिनों तक बच्ची गोरखपुर में एक ऑटो चालक की पत्नी के संपर्क में रही। इसी दौरान उसकी पहचान पास में किराए के मकान में रहने वाली गोला थाना क्षेत्र की एक महिला से हुई।

यह महिला बच्ची को अपने साथ गोला थाना क्षेत्र के एक गांव ले गई, जहां उससे रोजाना घरेलू काम कराया जाने लगा। बच्ची का आरोप है कि काम में थोड़ी सी भी गलती होने पर या काम न करने पर उसे डांटा जाता और मारपीट की जाती थी।

महिला अक्सर उसे यह कहकर डराती थी कि उसके पिता ने उसे छोड़ दिया है और अब उसका कोई नहीं है। पीड़िता के अनुसार, यह सिलसिला करीब तीन महीने तक चला और घर छोड़े उसे कुल चार महीने बीत चुके थे।

किसी तरह हिम्मत जुटाकर बच्ची वहां से निकलने में सफल हुई और बिसरा क्षेत्र की एक महिला के पास पहुंचकर मदद मांगी। बच्ची ने महिला से कहा कि वह पुलिस से मिलकर अपनी शिकायत करना चाहती है।

महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बच्ची को लेकर थाने पहुंची, जहां उसने रोते हुए पुलिस को पूरी कहानी बताई। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर लौटना चाहती है और पढ़-लिखकर डॉक्टर बनना चाहती है।

इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर गोला विनय कुमार ने बताया कि बच्ची को सुरक्षा की दृष्टि से चाइल्ड हेल्पलाइन गोरखपुर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस