BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, temperature • गोरखपुर / चरगांवा • 22-05-2026

दोपहर में 40 डिग्री पहुंचा पारा, हवाओं की धीमी रफ्तार से बढ़ी उमस, पसीने से परेशान हुए लोग

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में लगातार बढ़ते तापमान और चिपचिपाहट भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। शुक्रवार की सुबह से ही निकली तेज धूप भारी परेशानी का कारण बन गई। बाहर निकलने वाले लोग खुद को दुपट्टा छाता और तमाम चीजों से ढक कर निकलते नजर आए।

Image Source Here...

वहीं राहत के लिए गन्ने का जूस, शिकंजी, आम पना, आइसक्रीम और अन्य ठंडी पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। दोपहर के समय अधिकम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही धीमी हवाओं की वजह से उमस बरकरार है।

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में ऐसे ही तपिश बने रहने की आशंका जताई है। 27 मई को बारिश के आसार है जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Image Source Here...

 अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा बना रहेगा। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण दोपहर में लू जैसे हालात बनने की संभावना है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रात के समय भी लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण रात में भी उमस और बेचैनी बनी रहेगी। कई इलाकों में देर रात तक लोग गर्मी से परेशान दिखाई दे रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय बढ़ी हुई ह्यूमिडिटी के कारण गर्मी सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा महसूस हो रही है। सुबह से ही उमस लोगों को परेशान कर रही है। पंखे और कूलर भी लोगों को पूरी राहत नहीं दे पा रहे हैं, जबकि दोपहर के समय घरों के अंदर भी गर्मी का असर बना हुआ है।

27 मई के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने 27 मई के बाद मौसम में हल्के बदलाव के संकेत दिए हैं। कुछ इलाकों में बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मानसून दक्षिण भारत में सामान्य समय से पहले पहुंच सकता है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के पहले या दूसरे हफ्ते तक मानसून पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस