BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, university • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

यूनिवर्सिटी में नाथ चंद्रावत हॉस्टल को ध्वस्त कर नए हॉस्टल के निर्माण की तैयारी शुरू, 70 साल पुराना भवन अनफिट घोषित

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्थित नाथ चंद्रावत हॉस्टल को ध्वस्त कर नए हॉस्टल के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजकीय निर्माण निगम की रिपोर्ट में करीब 70 साल पुराने इस भवन को पूरी तरह अनफिट और असुरक्षित बताया गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन जल्द ही नए निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने हॉस्टल के सर्वे और जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी उप्र राजकीय निर्माण निगम को दी थी।

Image Source Here...

सर्वे के बाद निगम ने साफ किया कि भवन अपनी उपयोग अवधि पूरी कर चुका है। मरम्मत पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद हादसे की आशंका बनी रहेगी। इसी कारण भवन को गिराकर नया हॉस्टल बनाने की सिफारिश की गई है।

145 कमरों में रहते थे करीब 300 छात्र DDU की स्थापना के समय बने इस हॉस्टल में करीब 145 कमरे थे, जहां लगभग 300 छात्र रहते थे। यह यूनिवर्सिटी का सबसे पुराना और बड़ा हॉस्टल रहा है। करीब साढ़े तीन साल पहले प्रशासन ने इसे खाली कराया था और जीर्णोद्धार की बात कही थी, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका।

हॉस्टल खाली होने के बाद यहां लंबे समय तक पीएसी का कैंप संचालित होता रहा। इसे हटाने के लिए छात्र संगठनों ने लगातार विरोध किया। कुछ महीने पहले कैंप हटाया गया, जिसके बाद छात्रों को उम्मीद थी कि नए सेशन से आवंटन शुरू होगा।

नए सेशन में भी नहीं मिलेगा हॉस्टल छात्रों की यह उम्मीद अब पूरी नहीं होगी। नए हॉस्टल के निर्माण तक आवंटन शुरू नहीं किया जाएगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी में छह पुरुष और दो महिला हॉस्टलों में ही छात्रों की व्यवस्था की जा रही है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम की रिपोर्ट के आधार पर भवन को रहने लायक नहीं पाया गया है। ऐसे में पुराने हॉस्टल को ध्वस्त कर नया बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस