• gorakhpur, cm yogi, university, government
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 04-04-2026
युनिवर्सिटी को सरकार से मिले 76 करोड रूपए, हास्टल से लेकर सडकों का निखरेगा रूप
रूरल न्यूज नेटवर्क।दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में
विकास का काम बहुत तेजी से चल रहा है। यूनिवर्सिटी की सुविधाओं को आधुनिक बनाने के
लिए UP सरकार की ओर से लगभग 76.79 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
इससे पढ़ाई से लेकर रहने और परीक्षा कराने के इंतजाम तक, सब कुछ बदल जाएगा। साथ ही पानी के लिए ट्यूबबेल, 1500 सीटों वाला ऑडिटोरियम और आधुनिक सुविधाओं से
लैस नया मूल्यांकन भवन की सुविधा मिलेगा।
हॉस्टल की मरम्मत का काम चल रहायूनिवर्सिटी में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टलों
को बेहतर बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब 25.19 करोड़ रुपए मिले
हैं। गौतमबुद्ध और स्वामी विवेकानंद हॉस्टल की मरम्मत का काम चल रहा है।
महारानी लक्ष्मीबाई महिला हॉस्टल के ब्लॉकों को भी नया रूप
दिया जा रहा है। संतकबीर हॉस्टल की मरम्मत और वहाँ की सड़कों का काम पूरा हो चुका
है, जिससे छात्रों को अब काफी सुविधा हो रही है।
Image Source Here...
सड़कें, बाउंड्री और पानी
के बेहतर इंतजाम होंगे
कैंपस के अंदर की सड़कों को ठीक करने के लिए 3.93 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरक्षा के लिए इंडियन
बैंक चौराहे से दीक्षा भवन तक की टूटी हुई बाउंड्री वॉल फिर से बनाई जा रही है।
गंदगी और जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए 6.11 करोड़ से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा। पीने
के पानी के लिए दो नए ट्यूबवेल भी लगाए जा रहे हैं।
Image Source Here...
43.10 करोड़ में शानदार
ऑडिटोरियम का निर्माण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर यूनिवर्सिटी
में 1500 सीटों वाला एक बहुत बड़ा और आधुनिक ऑडिटोरियम बन रहा
है। इसका नाम 'महंत दिग्विजयनाथ
प्रेक्षागृह' होगा।
इसमें बड़ी प्रदर्शनियां और मीटिंग करने के लिए अलग से हॉल भी होंगे। इस अकेले
प्रोजेक्ट पर 43.10 करोड़
रुपये खर्च हो रहे हैं।
Share On :
×
13:44
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा