BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, government • गोरखपुर / चरगांवा • 17-04-2026

सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर करते थे जालसाजी, 6 गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में सरकारी योजनाओं का लालच देकर साइबर फ्रॉड करने वाले 6 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को अपने जाल में फंसाकर खाते खुलवाते थे। उनका एटीएम, पासबुक और चेक बुक अपने पास ही रखते थे।

उसके बाद उन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए करते थे। पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल को कोतवाली थाने पर एक तहरीर मिली, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जांच कर 6 को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कोतवाली थाने पर मिली तहरीर से मामला उजागर हुआ पुलिस के अनुसार 15 मार्च को एक पीड़ित ने कोतवाली थाने पर तहरीर दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के नाम पर उनके बेटे को अपने जाल में फंसाया और बैंक अकाउंट खुलवाया। फिर उसका पासबुक, एटीएम और चेक बुक अपने पास रख लिया।

Image Source Here...

जॉन बाबा रुपयों को लगाता था ठिकाने

उसके तहरीर पर FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि ओमकार अग्रहरि उर्फ अजीत और ऋतुराज यादव के कहने पर अन्य अभियुक्त लोगों को सरकारी योजनाओं का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे।

फिर उनका विभिन्न बैंको में म्यूल खाता खुलवाते थे और पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक लेकर ऋतुराज यादव को दे दिया जाता था। उसके बाद ऋतुराज यादव बैंक खातों की डिटेल्स रामदास और जॉन बाबा नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति को देता था।

जॉन बाबा ही फ्रॉड का पैसा उन म्यूल बैंक खातों में भेजटा और निकालता था। अभियुक्त ओमकार अग्रहरि ने बताया कि वह रामदास और जॉन बाबा से टेलीग्राम के जरिए संपर्क में आया था। तभी से उनके कहने पर यह काम करता था। कुछ समय बीत जाने के बाद भी जब व्यक्ति को कोई लाभ नहीं मिला तो उसे शक हुआ। पता चला कि उसके खाते का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के रुपयों को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा है।

चित्रकूट और देवरिया के दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान अनुज विश्वकर्मा उर्फ शुभम विश्वकर्मा निवासी हुंमायूपुर, थाना गोरखनाथ, 2. ओंमकार अग्रहरि निवासी मिर्जापुर थाना राजघाट 3. ऋतुराज यादव निवासी सरधुआ थाना सरधुआ जिला चित्रकूट, 4.राहुल सिंह निवासी ग्राम कईधाखुर्द पोस्ट जगदीशपुर भलुआन थाना गगहा 5.द्विव्यांशु सिंह उर्फ साहिल सिंह निवासी गरूलपार लकड़ी हट्टा थाना कोतवाली जिला देवरिया, वर्तमान पता इन्द्रानगर फेज-1 थाना रामगढ़ताल जिला गोरखपुर और 6.आदित्य चौधरी उर्फ सौरभ निवासी हुंमायूपुर उत्तरी ज्ञानपुरम कालोनी थाना गोरखनाथ के रूप में हुई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

 इस मामले में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसके बाद 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस