BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, train • गोरखपुर / चरगांवा • 03-03-2026

ट्रेन पर कीचड़, रंग या पत्थर फेंकने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की होगी कार्रवाई, पूर्वोत्तर रेलवे के कड़े इंतजाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में होली के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने कड़े इंतजाम लागू कर दिए हैं। ट्रेन पर कीचड़, रंग या पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे सुरक्षा बल और वाणिज्य विभाग के साथ मिलकर विशेष टास्क टीम गठित की गई है, जो त्योहार के दौरान लगातार निगरानी करेगी।

गठित टीम स्टेशनों और ट्रेनों में होली के नाम पर हुड़दंग रोकने के साथ-साथ अवैध शराब, ज्वलनशील पदार्थ और प्रतिबंधित सामान लेकर चलने वालों पर कार्रवाई करेगी। जेबकतरे, सामान चोरी करने वाले, नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले और टिकट दलालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी कर्मियों की तैनाती की गई है।

Image Source Here...

मुख्यालय के वार रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग

गोरखपुर स्थित मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम और वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सीसी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यालय और मंडल स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो स्टेशन परिसरों की गतिविधियों की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त तैनाती

रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों को प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और फुट ओवर ब्रिज पर तैनात किया गया है। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला बल कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। महत्वपूर्ण ट्रेनों और सामान्य श्रेणी के कोचों में वीडियोग्राफी कराई जा रही है, साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

यात्रियों को दी गई सख्त हिदायत

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत विक्रेता से ही खानपान सामग्री खरीदें, किसी अनजान व्यक्ति से खाद्य पदार्थ स्वीकार न करें। वैध टिकट के साथ यात्रा करें और प्रतिबंधित सामान लेकर सफर न करें। होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए सभी इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस