BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Anandlok • गोरखपुर / चरगांवा • 25-04-2026

आनंदलोक के संचालक को कॉल कर दी धमकी, बोला-खत्म कर दूंगा, गोरखपुर में अभिषेक के मौत का जिम्मेदार ठहराया

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर के आनंदलोक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की मौत हो गई थी। इस मामले में हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल को एक युवक ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। उसने डॉक्टर आनंद को अभिषेक के मौत का जिम्मेदार ठहराया। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर और परिवार में डर का माहौल है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image Source Here...

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसी युवक ने पूर्व मंत्री फतेह बहादुर के समर्थक गोपाल सिंह को भी 9 मई के दिन हत्या करने की धमकी दी है। जिसके बाद FIR दर्ज किया गया था। उस समय उसका मोबाइल लोकेशन मध्यप्रदेश में मिला था। गोरखनाथ इलाके के आनंदलोक हॉस्पिटल में 1 अप्रैल की सुबह इलाज के दौरान पीपीगंज के रहने वाले 25 साल के अभिषेक मद्धेशिया की ऑपरेशन के बाद मौत हो गया।

परिजनों ने बताया कि बेटे के पित्त की थैली में पथरी की शिकायत थी। डॉक्टरों ने लापरवाही से ऑपरेशन किया, उसकी जान चली गई। यह कहते हुए परिजन हॉस्पिटल में हल्ला गुल्ला करने लगे। एक तरफ महिलाएं चिल्लाकर रोने लगीं। इस मामले में शहर भर में डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर जमकर विरोध हुआ था। इतना ही नहीं MLC देवेंद्र प्रताप सिंह और विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी न्याय की मांग की थी। इसी मामले में हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आनंद अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है।

Image Source Here...

रात करीब 11:59 बजे आया कॉल

डॉ. अग्रवाल के अनुसार, 21 अप्रैल की रात करीब 11:59 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रजनीकांत साहनी बताया और अभिषेक मद्धेशिया नामक व्यक्ति की मौत के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए अपशब्द कहे।

फतेह बहादुर के समर्थक को भी धमकी दी

 डॉक्टर ने कहा कि उन्होंने अभिषेक का केवल इलाज किया था, लेकिन आरोपी लगातार आरोप लगाते हुए धमकी देता रहा। बातचीत के दौरान आरोपी ने न सिर्फ डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि गोरखपुर के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर के समर्थक गोपाल सिंह को भी आगामी 9 तारीख को हत्या करने की धमकी दी।

परिवार में डर का माहौल

 इस कॉल के बाद डॉक्टर और उनके परिवार में डर का माहौल है। डॉक्टर की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉ. अग्रवाल ने पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में सबूत के तौर पर पुलिस को सौंप दी है और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

आरोपी का लोकेशन मध्यप्रदेश में मिला था

बताया जा रहा है कि इससे पहले इसी युवक ने कैम्पियरगंज के विधायक पूर्व मंत्री फतेहबहादुर सिंह के समर्थक को भी नौ मई तक जान से मारने की धमकी दी है। पूर्व मंत्री को भी अपशब्द बोला था। कैम्पियरगंज पुलिस ने भी इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी का मोबाइल लोकेशन मध्यप्रदेश में मिला था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस