Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, children • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

राप्ती नदी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, आधे घंटे सर्च आपरेशन के बाद मिले शव, घर में मचा कोहराम

रूरल न्यूज नेटवर्क मंगलवार शाम राप्ती नदी में 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीनों दोस्त शाम करीब 6 बजे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब आधे घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला। इसके बाद तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। हादसा राजघाट थाना क्षेत्र का है। राजघाट थाना क्षेत्र के हांसूपुर निवासी निक्कू उर्फ अंश (15), शक्ति (15) और इरफान (16) मंगलवार शाम राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। देखते-ही-देखते तीनों नदी में लापता हो गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। एसडीएम सदर दीपक गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए।

Image Source Here...

काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम ने निक्कू और सत्ती के शव बरामद किए। कुछ देर बाद इरफान का शव भी बरामद हुआ।

 रोज यहां खेलने आते थे तीनों बच्चे

तीनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीनों बच्चे रोज यहां खेलने और घूमने आया करते थे।

Image Source Here...

मृतक इरफान के पिता फखरुद्दीन हलवाई हैं। परिवार में इरफान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह इस्लामिया इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। शक्ति के पिता मोहन मजदूर हैं। शक्ति का एक भाई और एक बहन है। वह 9वीं कक्षा में पढ़ता था। निक्कू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। निक्कू के पिता सुधीर भी मजदूरी करते हैं।

Image Source Here...

सीएम योगी ने जताया दुख, जल्द मदद देने के निर्देश

तीन बच्चों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों से संपर्क कर शासन की ओर से मिलने वाली सहायता जल्द उपलब्ध कराई जाए। बच्चों की आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

2 दिन पहले भी हुआ था ऐसा हादसा

24 मई को भी गोरखपुर में ऐसा ही एक हादसा हुआ था। इसमें तीन लोग सरयू नदी में डूब गए थे। जिसमें भाई-बहन की मौत हो गई थी, जबकि गोताखोरों ने रेस्क्यू कर मौसी को बचा लिया था। दोनों भाई-बहन छुट्‌टी में ननिहाल घूमने आए थे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×