BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, fraud • गोरखपुर / चरगांवा • 10-06-2026

3 जालसाज गिरफ्तार, मर्चेंट क्यूआर कोड बनाकर करते थे साइबर ठगी, कोतवाली में बनाया था ठिकाना

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट से 3 शातिर साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये फर्जी दस्तावेजों से मर्चेन्ट क्यूआर कोड बनाकर साइबर ठगी करते थे।

Image Source Here...

ठगों की पहचान कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना के बसडिला गुनाकर निवासी संकेत राय, गोरखनाथ के शहीद अब्दुल्ला नगर का तौहीद आलम और शाहपुर आवास विकास कॉलोनी के राज सिंह के रूप में हुई। तीनों ठगों ने कोतवाली क्षेत्र में ठिकाना बनाया हुआ था। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपियों को जेल भिजवा दिया। पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी सिटी निमिष पाटील और सीओ कोतवाली ओंकर दत तिवारी ने संयुक्त रूप से इस गिरोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए ठगों में संकेत राय गिरोह का सरगना है। तीनों ठग कोतवाली इलाके एक अपार्टमेंट में 2 साल से किराए का फ्लैट लेकर रह रहे थे। यहीं से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से गूगल पे, भारत पे समेत अन्य कंपनियों का मर्चेंट क्यू आर कोड तैयार करते थे। जिसका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से अर्जित धनराशि के लेन-देन और निकासी में किया जाता है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आमजनमानस को बहला फुसलाकर उनका म्यूल बैंक खाता खुलवाया जाता था। उन म्यूल खातों को हम मिलकर फर्जी तरीके से पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड बनाकर उन खातों को गूगल पे, भारत पे मर्चेंट के तौर पर पंजीकृत करते थे। इसके बाद मर्चेंट क्यूआर कोड और मर्चेंट साउंड पॉड अटैच किया जाता था। जिससे म्यूल बैंक खातों में प्रतिदिन का लेन-देन बढ़ जाता था। ऑनलाइन एनसीआरपी पर कंपलेन करने पर भी म्यूल खाता जल्दी फ्रीज नहीं होता था।

इनके पास से पुलिस ने कूटरचित पैन कार्ड, बैंक एकाउंट की डिटेल, आधार कार्ड की फोटो मिली है। जिस पर विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन साइबर कंपलेन दर्ज है। बैंक खातों की डिटेलों में करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड के राशि का लेनदेन पाया गया है।

इस गिरोह को पकड़ने में साइबर कमांडो उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, एंटी थेप्ट टीम और कोतवाली थाने की पुलिस का अहम योगदान है। साइबर ठगों से और भी जानकारी मिली है। इनका नेटवर्क बिहार समेत अन्य राज्यों में फैला हुआ है। पूछताछ के बाद कुछ और लोगों की संलिप्तता मिली है। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लग गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस