BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, road, Gurukul City • गोरखपुर / चरगांवा • 26-05-2026

गुरुकुल सिटी में 19.55 करोड़ से बनेंगी 3 सड़कें, नया गोरखपुर की पहली परियोजना का जल्द तैयार होगा DPR

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर शहर की बढ़ती आबादी की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से नया गोरखपुर परियोजना शुरू की गई है। इसकी पहली टाउनशिप के रूप में गुरुकुल सिटी को लांच किया जाएगा। जल्द ही इसका डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए कंसल्टेंट हायर करने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच गुरुकुल सिटी में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम भी शुरू होने वाला है। यहां 19 करोड़ 55 लाख की लागत से 3 सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

इन सड़कों की लंबाई 3110 मीटर होगी। एक सड़क 49 मीटर चौड़ी और 1190 मीटर लंबी होगी। दूसरी सड़क 18 मीटर चौड़ी 540 मीटर लंबी और तीसरी सड़क 12 मीटर चौड़ी 1380 मीटर लंबी होगी। इन सड़कों के लिए दो गांव की 26 अराजी ली गई है। जबकि 76 अराजी में में जमीन का अधिग्रहण करा होगा। इसके लिए आपसी सहमति के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही अनिवार्य अर्जन की कार्रवाई भी चल रही है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इन सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।

बोर्ड बैठक में स्वीकृत हो चुका है लेआउट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी ‘नया गोरखपुर’ परियोजना के तहत विकसित होने वाली ‘गुरुकुल सिटी’ के ले-आउट को GDA बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है। GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने इस परियोजना का निरीक्षण किया है। उन्हें बताया गया कि मानीराम, बालापार एवं रहमतनगर में गुरुकुल सिटी फेज वन एवं टू परियोजना है जिसके तहत 153.079 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 90.964 हेक्टेयर जमीन समझौत के आधार पर 1308 किसानों से खरीदी जा चुकी है। लगभग 08 हेक्टेयर जमीन ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि है। शेष के लिए अनिवार्य अर्जन की प्रक्रिया चल रही जिसके लिए धारा 11 का प्रकाशन जल्द हो जाएगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने शेष भूमि के लिए अनिवार्य अधिग्रहण की कार्रवाई तेज करने के साथ समझौते का विकल्प खुला रखने का भी निर्देश दिया।

Image Source Here...

यह होंगी सुविधाएं

परियोजना के तहत आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। जिसमें आवासीय प्लॉट, निजी विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, हरित क्षेत्र, रिसॉर्ट और सामुदायिक सुविधाएं विकसित होंगी। चिलुआताल क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना भी इस योजना का प्रमुख आकर्षण रहेगा। जीडीए उपाध्यक्ष ने सड़क, नाली, सीवर, बिजली और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं के साथ सम्पूर्ण परियोजना का डीपीआर तैयार करने के लिए जल्द से जल्द सलाहकार फर्म हायर करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस