BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Toll, National Highway • गोरखपुर / चरगांवा • 31-03-2026

कल से महंगा होगा टोल, नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर बढ़े रेट, कैश पेमेंट पूरी तरह बंद

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे पर एक अप्रैल से टोल टैक्स दरों में बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद नई दरें प्रभावी होंगी। करीब पांच प्रतिशत तक की इस वृद्धि का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना इन मार्गों से आवागमन करते हैं। टोल दरों में हुई बढ़ोतरी से दैनिक यात्रियों का खर्च बढ़ना तय है। खासकर नौकरी, व्यापार या अन्य काम से रोज सफर करने वाले लोगों को हर महीने अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ेगी। हल्के वाहनों के टोल में प्रति प्लाजा 5 से 10 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

NHAI और UPEIDA ने जारी की नई सूची

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने संशोधित टोल दरों की सूची जारी कर दी है। सभी टोल प्लाजा पर नई दरें लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

टोल वसूली की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को केवल फास्टैग या ऑनलाइन माध्यम से ही टोल टैक्स देना होगा। इससे टोल प्लाजा पर जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।

Image Source Here...

मिनी बस के टोल में नहीं हुआ बदलाव

नई दरों में जहां अधिकांश श्रेणी के वाहनों के टोल बढ़ाए गए हैं, वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर मिनी बस के टोल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य सभी वाहनों के लिए नई दरें लागू होंगी।

सहजनवां-कुसम्ही फोरलेन स्थित तेनुआ टोल प्लाजा पर नई दरों की सूची चस्पा कर दी गई है। इसमें सिंगल यात्रा, वापसी टिकट और मासिक पास सभी श्रेणियों में बढ़ोतरी शामिल है।

तेनुआ टोल प्लाजा की नई दरें (रुपए में)

कार: 105 | वापसी 155

एलसीवी: 165 | वापसी 250

बस: 345 | वापसी 520

3 एक्सल: 380 | वापसी 570

4 से 6 एक्सल: 545 | वापसी 815

ओवरसाइज: 660 | वापसी 995

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की नई दरें (रुपए में)

दो पहिया/ट्रैक्टर: 145 | वापसी 235 कार/जीप: 295 | वापसी 470 मिनी बस: 440 | वापसी 705 बस/ट्रक: 845 | वापसी 1355 3 से 6 एक्सल: 1345 | वापसी 2155 7 से अधिक एक्सल: 1755 | वापसी 2805

NHAI अधिकारी ने दी जानकारी

NHAI के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि एक अप्रैल से बढ़ी हुई टोल दरें लागू कर दी जाएंगी। साथ ही सभी टोल प्लाजा पर नगद लेन-देन पूरी तरह बंद रहेगा और केवल फास्टैग आधारित भुगतान ही मान्य होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:17
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा