BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Traffic • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

तीन दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रूट डायवर्जन, ई-रिक्शा और ऑटो के रास्ते बदले

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान भीड़ और जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। परीक्षा को देखते हुए 8 से 10 जून तक शहर के कई रास्तों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के प्रवेश से लेकर ई-रिक्शा, ऑटो और बसों के संचालन में बदलाव किया गया है।

यातायात पुलिस के अनुसार, परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही अधिक रहेगी। इसे देखते हुए भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मिलने वाली नो-एंट्री की छूट तीन दिनों तक बंद रहेगी। भारी वाहनों को निर्धारित समय में शहर के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

बसों के संचालन में भी बदलाव

रेलवे रोडवेज बस डिपो से लखनऊ की तरफ जाने वाली बसों को जरूरत पड़ने पर बदले हुए रास्तों से भेजा जाएगा। ये बसें विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, पैडलेगंज और टीपी नगर चौराहा होते हुए आगे रवाना होंगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर दबाव कम किया जा सकेगा।

Image Source Here...

 ई-रिक्शा-ऑटो के लिए तय किए नए रास्ते

अग्रसेन तिराहा से जुबली तिराहा और बक्शीपुर चौराहा की तरफ ई-रिक्शा और ऑटो नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल और कचहरी चौराहा होते हुए निकाला जाएगा।

इसके अलावा अंबेडकर चौराहा से तमकुही तिराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को भी जरूरत के अनुसार डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों को अंबेडकर चौराहा से छात्रसंघ भवन की तरफ भेजा जाएगा, जहां से वे आगे अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए छह जगहों पर पार्किंग

परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों और आम लोगों की सुविधा के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। एडी टावर के पास, एसबीआई कैंपस के अंदर, पिक विवाह स्थल, कचहरी क्लब परिसर, विश्वविद्यालय पुलिस चौकी के पास खाली जमीन और एचएन इंटर कॉलेज बक्शीपुर के सामने वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल करें और सड़क किनारे वाहन न खड़े करें। नियमों का पालन करने से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी और शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:20
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा