BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Trailer, Ravi Kishan, Psycho Saiyaan • गोरखपुर / चरगांवा • 25-02-2026

रवि किशन की वेब सीरीज 'साइको सैया' का ट्रेलर रिलीज

रूरल न्यूज नेटवर्क। रवि किशन की वेब सीरीज़ ‘साइको सैयां’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। कुछ ही दिनों में ट्रेलर को 27 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मेकर्स का दावा है कि वेब रिलीज तक यह आंकड़ा 35 मिलियन पार कर सकता है।

यह ट्रेलर अमेज़न, नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+ हॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कई चर्चित OTT शोज़ के ट्रेलरों से ज्यादा देखा जा चुका है। अमेजन स्टूडियो के प्रोजेक्ट्स में भी यह ट्रेलर फर्जी के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

‘साइको सैयां’ अभी कुछ बड़े शोज़ के पहले सीजन के ट्रेलर व्यूज से पीछे है, जिनमें Heeramandi (70 मिलियन), Khakee: The Bihar Chapter (62 मिलियन), The Night Manager (52 मिलियन), IC 814: The Kandahar Hijack (45 मिलियन) और Rudra: The Edge of Darkness (40 मिलियन) शामिल हैं।

कई लोकप्रिय शोज़ से आगे निकल चुका है

  • पाताललोक
  • पंचायत
  • मिर्जापुर
  • कोटा फैक्ट्री

Image Source Here...

रवि किशन ने जताया आभार रवि किशन ने ट्रेलर की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि दर्शकों का प्यार है। उनके मुताबिक, ‘साइको सैयां’ ऐसी कहानी है जो दिल को छूती है और दिमाग को झकझोर देती है। उन्होंने पूरी टीम और दर्शकों का धन्यवाद किया।

जानिए कैसी है सीरीज़ की कहानी

‘साइको सैयां’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। इसमें प्यार, पागलपन, सच्चाई और समाज के अंधेरे पहलुओं को दिखाया गया है। ट्रेलर में रवि किशन का इंटेंस लुक, दमदार डायलॉग और तेज़ रफ्तार सीन दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। गन, गुलाब और रहस्यमयी माहौल ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

ट्रेलर की सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड म्यूजिक और एडिटिंग की भी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। #PsychoSaiyyan ट्रेंड कर रहा है और दर्शक इसे अब तक का सबसे इंटेंस ट्रेलर बता रहे हैं।

कब और कहां होगी रिलीज़ यह सीरीज़ जल्द ही अमेज़ॅन एम एक्स प्लेयर पर रिलीज़ होगी। ट्रेलर की जबरदस्त सफलता को देखते हुए माना जा रहा है कि सीरीज़ को भी शानदार ओपनिंग मिल सकती है।

‘साइको सैयां’ ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त माहौल बना दिया है और अब सभी को इसकी स्ट्रीमिंग का इंतजार है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस