BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Transformer • गोरखपुर / चरगांवा • 21-05-2026

ट्रांसफार्मर धू-धू कर जला, मरम्मत के बाद सप्लाई शुरू, हुआ धमाका, 100 से अधिक घरों में बिजली गुल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में लगा 100 KV का ट्रांसफार्मर गुरुवार दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ धू-धू कर जल उठा। ट्रांसफार्मर में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे करीब 150 से अधिक घर में बिजली गुल है।

Image Source Here...

दरअसल, मेडिकल कॉलेज सब स्टेशन के कमलानगर सेमरा इलाके में बुधवार शाम से ही बिजली व्यवस्था चरमराई हुई थी। कई घरों में केवल एक फेज की बिजली बेहद लो वोल्टेज के साथ आ रही थी, जबकि अधिकतर घरों की सप्लाई पूरी तरह बंद थी। लोगों ने बिजली विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे विभागीय कर्मचारी ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने पहुंचे।

Image Source Here...

सप्लाई बहाल होते ही लगी आग

लोगों का कहना है कि बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर को ठीक कर सप्लाई शुरू कराई, लेकिन कुछ ही मिनट बाद तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 भीषण गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी

बिजली गुल होने से इलाके के लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। रातभर बिजली न रहने से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली।

XCN गुलरिहा राजवीर सिंह ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और बढ़ते बिजली लोड की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लगी है। उन्होंने कहा कि इलाके में पहले से तकनीकी समस्या बनी हुई थी, जिसे ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया था। मरम्मत के बाद लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस