किन्नर ने मिलकर बनवाया शिव मंदिर, 24 को होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा, प्रेमा बोलीं- मेरा जीवन सफल
रूरल न्यूज नेटवर्क।पादरी बाजार
स्थित जंगल मातादीन इलाके में एक अनोखी मिसाल देखने को मिली है। किन्नर प्रेमा ने
अपनी मेहनत और “बधाई” से कमाई गई रकम को समाज सेवा में लगाते हुए एक भव्य शिव
मंदिर का निर्माण कराया है।करीब 85 लाख रुपये की लागत से बने इस मंदिर का नाम “विश्वेश्वर नाथ
मंदिर” रखा गया है। इस मंदिर को किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज को समर्पित किया गया है।मंदिर का निर्माण कार्य पूरी तरह से जनसेवा की भावना से
किया गया है। किन्नर प्रेमा ने बताया, “मैं यहां पिछले
60 साल से अपने शिष्यों के साथ रह रही हूं।अपने जीवन में मैंने कमाया, खाया, सड़क बनवाई और तीन लड़कियों की शादी करवाई। अब मेरी इच्छा
थी कि जीते जी भगवान शिव का मंदिर बन जाए, और आज वह इच्छा
भी पूरी हो गई है।
Image Source Here...
24 तारीख को इसका
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा।”इस भव्य मंदिर
में 24 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा
का कार्यक्रम बड़े धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के
कई श्रद्धालु, स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में कुंदन उपाध्याय
पूजा-अर्चना कराएंगे। मंदिर परिसर को सजाने और कार्यक्रम को भव्य बनाने की
तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
Image Source Here...
किन्नर प्रेमा इससे पहले
भी कई सामाजिक कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने इलाके में सार्वजनिक सड़क का निर्माण
कराया। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिली।इसके अलावा उन्होंने गरीब परिवारों की तीन बेटियों की
शादी में आर्थिक सहयोग देकर उनकी जिंदगी संवारने का काम किया।
Share On :
×
15:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा