गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ एम्स में एपिडर्मोलाइसिस बुलोसा डिस्टोफिका...
एम्स में एपिडर्मोलाइसिस बुलोसा डिस्टोफिका का उपचार शुरू, हल्की चोट में भी फफोले, दुर्लभ आनुवांशिक रोग से जूझ रहा 3 साल का मासूम
रूरल न्यूज नेटवर्क।एम्स के त्वचा रोग विभाग में एक दुर्लभ और जटिल
आनुवंशिक रोग एपिडर्मोलाइसिस बुलोसा डिस्टोफिका (ईबीडी) से पीड़ित बच्चे का उपचार
शुरू हुआ है। पडरौना निवासी एक किसान का तीन वर्षीय बेटा इस बीमारी से ग्रस्त है, जिसमें उसकी त्वचा इतनी पतली हो चुकी है कि
हल्का सा झटका लगते ही फफोले पड़ जाते हैं।
Image Source Here...
परिजनों के अनुसार, जन्म के कुछ दिनों
बाद ही बच्चे की त्वचा असामान्य रूप से नाजुक दिखने लगी थी। शुरुआत में परिवार को
लगा कि बच्चे के बड़े होने पर त्वचा सामान्य हो जाएगी, लेकिन समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती गई। कई स्थानीय
डॉक्टरों से उपचार कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जब कहीं फायदा नहीं
हुआ, तो बच्चे को एम्स गोरखपुर के त्वचा रोग विभाग
में दिखाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बच्चे की जांच की, जिसमें उसे ईबीडी रोग होने की पुष्टि हुई।
Image Source Here...
प्रोटीन की कमी से कमजोर होती त्वचा
विशेषज्ञों के अनुसार, यह रोग आनुवंशिक
कारणों से होता है। इसमें त्वचा की संरचना को मजबूत रखने वाले प्रोटीन में दोष
होता है। इसके कारण त्वचा की परतें आपस में जुड़ी नहीं रह पातीं और मामूली घर्षण
या चोट से भी अलग होकर फफोले और घाव बन जाते हैं। संक्रमण का खतरा बढ़ने के
साथ-साथ स्थायी निशान और शारीरिक विकृति भी हो सकती है।
ऐसे पहचानें लक्षण
इस बीमारी के लक्षणों में जन्म के समय या शैशवावस्था में ही
फफोलों का दिखना, त्वचा और श्लेष्मा झिल्ली में बार-बार घाव होना, नाखूनों का क्षय या विकृति, उंगलियों का आपस में चिपक जाना और पोषण की कमी
के साथ वृद्धि में बाधा शामिल हैं।
स्थायी इलाज नहीं, लक्षणों पर
नियंत्रण ही उपाय
डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी (ईबीडी) का कोई स्थायी
उपचार नहीं है। इसका उपचार लक्षणों को नियंत्रित करने, संक्रमण को रोकने और बच्चे के जीवन की गुणवत्ता
में सुधार लाने पर केंद्रित होता है। इसमें घावों की नियमित ड्रेसिंग, दर्द प्रबंधन, पोषण संबंधी सहायता
और बहु-विषयक देखभाल की आवश्यकता होती है।
परिजनों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
एम्स गोरखपुर में बच्चे के परिजनों को विशेष ड्रेसिंग तकनीक, संक्रमण की रोकथाम, पोषण संबंधी सलाह और मानसिक सहयोग प्रदान किया
जा रहा है, ताकि वे घर पर भी बच्चे की सही देखभाल कर सकें।
पीडियाट्रिक डर्मेटोलाजी स्पेशियलिटी क्लिनिक की हुई शुरुआत
एम्स गोरखपुर में बच्चों के त्वचा रोगों के बेहतर इलाज के
लिए पीडियाट्रिक डर्मेटोलॉजी स्पेशियलिटी क्लिनिक की शुरुआत की गई है। यह क्लिनिक
प्रत्येक सोमवार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक संचालित होती है। यहां बच्चों के
त्वचा संबंधी रोगों का विशेषज्ञ परामर्श एवं समग्र प्रबंधन उपलब्ध रहता है।
Image Source Here...
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
एम्स गोरखपुर के त्वचा रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा.
सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि एपिडर्मोलाइसिस बुलोसा डिस्टोफिका जैसे दुर्लभ
रोगों का प्रबंधन बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। हमारा प्रयास है कि आधुनिक सुविधाओं
और बहु-विषयक टीम के जरिए मरीजों को बेहतर से बेहतर देखभाल दी जाए, साथ ही परिवार को भी दीर्घकालिक प्रबंधन के लिए
प्रशिक्षित किया जाए।
Share On :
×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस