BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Congress, Mohsina Kidwai • गोरखपुर / चरगांवा • 10-04-2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री को श्रद्धांजलि, “ईमानदारी, संघर्ष और सेवा की मिसाल थीं मोहसिना किदवई”

रूरल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोहसिना किदवई के निधन पर वरिष्ठ काउंसलर एवं समाजसेवी खैरूल बशर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हो गया है, जो उनके लिए व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर अपूरणीय क्षति है।

Image Source Here...

खैरूल बशर ने भावुक होते हुए कहा कि उनका मोहसिना किदवई से अत्यंत आत्मीय संबंध था और वह उन्हें बेटे जैसा स्नेह देती थीं। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही वह उनके कार्यों से प्रभावित रहती थीं और केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उनके एक आमंत्रण पर कार्यक्रमों में शामिल होकर उनका और उनकी टीम का उत्साहवर्धन करती थीं।

उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई ने दशकों तक देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई अहम मंत्रालयों का सफल संचालन किया। उनके कार्यकाल में रेल, सड़क और हवाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी एक साथ संभालना उनकी कार्यकुशलता का प्रमाण था। खैरूल बशर ने उनके सादगीपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि इतना लंबा राजनीतिक सफर तय करने और बड़े पदों पर रहने के बावजूद उनके पास निजी आवास तक नहीं था। यह उनकी ईमानदारी और सादगी का जीता-जागता उदाहरण है।

उन्होंने इंदिरा गांधी के साथ उनके राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि दोनों की जोड़ी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। वर्ष 1977 के कठिन राजनीतिक माहौल में आज़मगढ़ से चुनाव लड़कर जीत हासिल करना उनके साहस और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और संघर्ष करते हुए इतिहास रच दिया। बशर ने बताया कि मोहसिना किदवई देश की ऐसी विरली नेता थीं, जिन्होंने पूर्वांचल (आज़मगढ़) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (मेरठ) दोनों क्षेत्रों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब राजीव गांधी उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे, तब उन्होंने स्वयं इंकार कर दिया, जिसके बाद शंकर दयाल शर्मा इस पद पर आसीन हुए।

अंत में खैरूल बशर ने कहा कि मोहसिना किदवई एक ईमानदार, दूरदर्शी और प्रभावशाली सियासतदान थीं। उनका पूरा जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है, जिसे देश लंबे समय तक याद रखेगा। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “मोहसिना किदवई जी, आपको मेरा आखिरी सलाम… आप हमेशा हमारी यादों में जीवित रहेंगी।”

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस