BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, TTE, suspende, woman • गोरखपुर / चरगांवा • 18-02-2026

चलती ट्रेन में रेप करने वाला TTE सस्पेंड, 10 हजार का इनाम घोषित, युवती की मेडिकल जांच पूरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में शिवरात्रि की शाम करीब पांच बजे 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में आरोपित टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उधर मंगलवार को युवती का बयान दर्ज किया गया और उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल जांच पूरी कर ली गई है।

  1. Image Source Here...

आरोपी की तलाश में पुलिस

आरोपी टीटीई राहुल कुमार पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के समसारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेलवे एसपी रेलवे ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

जीआरपी की टीम आरोपी की तलाश में पटना पहुंची और उसके तीन संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पीड़ित लड़की मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद वहां से लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी।

ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। टीटीई ने पहले उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पूछी। लड़की ने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है।

लड़की को उम्मीद थी कि बिना टिकट उसे नियमानुसार जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया।

लड़की ने शोर मचाया और पुलिस को कॉल किया

युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। मेरे साथ रेप किया। जब मैंने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद लड़की ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया- आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

रेलवे नियमों की अनदेखी

रेलवे नियमों के अनुसार अगर कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाता है, तो टीटीई उसे जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और सामान्य कोच में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियम के खिलाफ है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:56
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा