BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Tuition, teacher • गोरखपुर / चरगांवा • 19-02-2026

ट्यूशन टीचर ने छात्र का फर्जी खाता खुलवाकर मंगाई रकम, शिकायत पर हुई FIR

रूरल न्यूज नेटवर्क। चिलुआताल थाना क्षेत्र के शिवरिया गांव में ट्यूशन टीचर पर छात्र के नाम पर फर्जी बैंक खाता खोलकर साइबर अपराध करने का आरोप लगा है।

पीड़ित छात्र ने मामले में कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री जनता-दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला संज्ञान में आने के बाद साइबर क्राइम थाने ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवरिया निवासी सुधाकर यादव को उस समय पूरे मामले की जानकारी हुई जब थाना साइबर क्राइम थाना जौनपुर से उन्हें एक संदिग्ध बैंक खाते के संबंध में नोटिस मिला।

छानबीन करने पर पता चला कि उनके नाम से इंडसइंड बैंक की सिविल लाइंस शाखा में एक बैंक खाता संचालित है। जबकि सुधाकर का कहना है कि उन्होंने कभी उक्त बैंक में खाता नहीं खुलवाया। पीड़ित के अनुसार, फर्जी खाते में उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड लगाया गया है, लेकिन पिता के नाम के स्थान पर माता का नाम दर्ज है। खाते में अंकित मोबाइल नंबर, पता और जीमेल आईडी भी उनके नहीं हैं। उन्हें न पासबुक मिली, न चेकबुक और न ही एटीएम कार्ड।

Image Source Here...

सुधाकर यादव ने आरोप लगाया है कि उनके ट्यूशन टीचर तिवारीपुर के सूरजकुंड सूर्यविहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद शाहरुख ने अगस्त 2023 में केवाईसी कराने के नाम पर उनका आधार और पैन कार्ड लिया था। शिक्षक ने उन्हें बताया था कि केवाईसी अपडेट कराने पर पीएम की योजना के तहत 2000 रुपये खाते में आएंगे। कुछ समय बाद सुधाकर के वास्तविक खाते, जो बैंक ऑफ बडौदा की बैंक रोड शाखा में है, में 2000 रुपये जमा हुए।

उन्होंने इसे सरकारी योजना का लाभ समझा। बाद में जांच में पता चला कि यह रकम किसी योजना की नहीं, बल्कि स्वयं शिक्षक द्वारा ट्रांसफर की गई थी। जानकारी के बाद उन्होंने थानाप्रभारी से लेकर एसएसपी तक गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बीते 11 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री जनता-दर्शन कार्यक्रम में प्रार्थनापत्र देकर उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर एफआईआर दर्ज करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ट्यूशन टीचर ने कई छात्रों के नाम से भी खोल रहे हैं खाते पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने साथ पढ़ने वाले अन्य छात्रों से बात की तो पता चला कि कई छात्रों के साथ भी इसी तरह के फर्जी खाते खोलने और साइबर लेनदेन का मामला सामने आया है। कई छात्रों को अलग-अलग साइबर थानों से नोटिस मिला हैं। आरोप है कि मोहम्मद शाहरुख पिछले डेढ़ वर्ष से फरार है।

उनके पिता की घासी कटरा चौराहे के पास फर्नीचर की दुकान है, जहां वह सुबह-शाम ट्यूशन पढ़ाते थे। सुधाकर का दावा है कि जब वह आरोपी के घर और दुकान पर पहुंचे तो उनके पिता ने 30 हजार रुपये लेकर जौनपुर का मामला निपटाने की बात कही। इस कथित बातचीत का वीडियो साक्ष्य भी पीड़ित के पास मौजूद है।

इस संंबंध में साइबर क्राइम थाने के सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि साइबर सेल की टीम हर बिंदु पर जांच कर रही है। बैंक खाते की संदिग्ध लेन देने के साथ ही ट्यूशन टीचर की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस