BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, criminal, businessman • गोरखपुर / चरगांवा • 13-04-2026

व्यापारी से छिनैती के मामले में 2 बदमाश गिरफ्तार, 70 हजार रूपए और बाइक बरामद, बाकी 2 लाख-मोबाइल की पुलिस कर रही तलाश

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंट पुलिस ने रविवार को मुंबई के एक व्यापारी से छिनैती के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। 9 अप्रैल को व्यापारी बिजनेस के सिलसिले में सिवान से गोरखपुर पहुंचे।

यहां अपना काम निपटाने के बाद ई-रिक्शे से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में वाशरूम जाने के लिए उतरे, तभी पीछे से दो बाइक सवार आए और रिक्शे में रखा उनका बैग छीन कर भाग गए। बैग में 2 लाख 70 हजार रुपए और मोबाइल रखा हुआ था।

पुलिस ने उनके पास से 70 हजार रुपए और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। बाकी पैसों और मोबाइल के तलाश में जुटी है। पकड़ें गए आरोपी बेलघाट और संतकबीर नगर रहने वाले हैं। मुंबई के मोईवाड़ा स्वामी इलाके के रहने वाले व्यापारी कुमार पाल लोढ़ा 9 अप्रैल को सिवान से गोरखपुर पहुंचे थे। व्यापार से जुड़ा काम निपटाने के बाद वह शाम करीब सात बजे ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन लौट रहे थे।

इस बीच सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन के पास वह वाशरूम जाने के लिए ई-रिक्शा से उतरे। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और रिक्शा में रखा उनका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 2.70 लाख रुपए और मोबाइल फोन रखा था।

उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे तेज रफ्तार में बाइक भगाते हुए फरार हो गए। उसके बाद वे तत्काल कैंट थाने पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Image Source Here...

CCTV फुटेज से की पहचान

 पुलिस ने सर्विलांस और आसपास लगे सीसी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। और छानबीन करते हुए रविवार को दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया।

उनकी पहचान बेलघाट के नरगड़ा जंगा सिंह के रहने वाले लालजी निषाद और संतकबीरनगर जिले के धनघटा स्थित तुर्कवलिया नायक गांव के राजेंद्र प्रसाद के रूप हुई है। उनके पास से अभी 70 हजार रुपए और बाइक बरामद किया गया है।

एक आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा

पुलिस के मुताबिक, लालजी निषाद का आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके विरुद्ध हत्या, लूट, गैंगस्टर और एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर बाकी रकम और मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी बरामदगी भी की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस